एक्सप्लोरर

Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, जानिए कौन-कौन ठोक सकता है ताल, क्या है पूरा शेड्यूल

Congress News: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए काफी खींचतान के बाद आखिरकार चुनाव का वक्त आ ही गया है. आज से पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी.

Congress National President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए आज से नामांकन भरे जा सकेंगे. नामांकन की प्रक्रिया आज शुरू हो जाएगी. लंबे इंतजार और काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है. कई साल बाद ऐसा हो रहा है कि चुनाव में गांधी परिवार से कोई खड़ा नहीं हो रहा है. अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल 2 नाम सबसे आगे हैं और इनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. हालांकि 2-3 दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी कि अध्यक्ष के लिए कौन-कौन अपना दावा ठोकेगा और कौन इसमें जीत दर्ज करेगा.

कौन-कौन हैं दावेदार

फिलहाल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की बात करें तो अभी रेस में दो ही नाम आगे हैं. पहला नाम है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. अशोक का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी है. वह कह भी चुके हैं कि पार्टी आलाकमान उन्हें जो जिम्मेदारी देगा, वह उसका निर्वहन करेंगे. वहीं दूसरे उम्मीदवार के रूप में शशि थरुरू का नाम आगे चल रहा है. इसके कई कारण हो सकते हैं. इन सबके बीच अब चर्चा है कि मनीष तिवारी भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भर सकते हैं.

लंबे समय बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए काफी खींचतान के बाद आखिरकार चुनाव का वक्त आ ही गया है. एक तरफ जहां राहुल गांधी बार-बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद के लिए नहीं लड़ेंगे तो दूसरी तरफ सोनिया गांधी भी स्वास्थ्य कारणों से अब इस पद से दूर हैं. पार्टी की बेहतरी के लिए लगातार गांधी परिवार से बाहर के किसी शख्स को अध्यक्ष बनाने की मांग चल रही थी. अब जब तारीखों का ऐलान हो चुका है तो यह भी साफ है कि नया कांग्रेस अध्यक्ष वोटिंग के जरिये चुना जाएगा.

ये है कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का पूरा शेड्यूल

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है. अब आज से पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी. यानी जो भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है वह पर्चा दाखिल कर सकता है. पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख करेगा. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है. वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. वोटिंग तभी होगी जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे. अगर एक प्रत्याशी खड़ा होता है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

सलमान खान ने फ्री में की GodFather, मेगास्टार चिरंजीवी ने कहा- 'भाईजान को सैल्यूट है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget