एक्सप्लोरर

मोहन भागवत ने की स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान की सराहना

मोहन भागवत ने कहा कहा कि देश का जीवन जैसे जैसे आगे बढ़ता है, तो राजनीति तो होगी ही और आज भी चल रही है. सारे देश की एक राजनीतिक धारा नहीं है. अनेक दल है, पार्टियां हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)  के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि भारतीय समाज विविधताओं से भरा है. किसी भी बात में एक जैसी समानता नहीं है. इसलिये विविधताओं से डरने की बजाए, उसे स्वीकार करना और उसका उत्सव मनाना चाहिए. उन्होंने इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान की भी सराहना की.

भागवत ने कहा कि कांग्रेस के रूप में देश की स्वतंत्रता के लिये सारे देश में एक आंदोलन खड़ा हुआ, जिसमें अनेक सर्वस्वत्यागी महापुरूषों की प्रेरणा आज भी लोगों के जीवन को प्रेरित करती है. ‘भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण’विषय पर तीन दिवसीय चर्चा सत्र के पहले दिन सरसंघचालक ने कहा कि 1857 के बाद देश को स्वतंत्र कराने के लिये अनेक प्रयास हुए जिनको मुख्य रूप से चार धाराओं में रखा जाता है.

कांग्रेस के संदर्भ में उन्होंने कहा कि एक धारा का यह मानना था कि अपने देश में लोगों में राजनीतिक समझदारी कम है. सत्ता किसकी है, इसका महत्व क्या है, लोग कम जानते हैं और इसलिये लोगों को राजनीतिक रूप से जागृत करना चाहिए . भागवत ने कहा, ‘‘और इसलिये कांग्रेस के रूप में बड़ा आंदोलन सारे देश में खड़ा हुआ. अनेक सर्वस्वत्यागी महापुरूष इस धारा में पैदा हुए जिनकी प्रेरणा आज भी हमारे जीवन को प्रेरणा देने का काम करती है. ’’ उन्होंने कहा कि इस धारा का स्वतंत्रता प्राप्ति में एक बड़ा योगदान रहा है.

सरसंघचालक ने कहा कहा कि देश का जीवन जैसे जैसे आगे बढ़ता है, तो राजनीति तो होगी ही और आज भी चल रही है. सारे देश की एक राजनीतिक धारा नहीं है. अनेक दल है, पार्टियां हैं. इसके विस्तार में जाए बिना उन्होंने कहा, ‘‘ अब उसकी स्थिति क्या है, मैं कुछ नहीं कहूंगा . आप देख ही रहे हैं . ’’ भागवत ने कहा, ‘‘ हमारे देश में इतने सारे विचार हैं,लेकिन इन सारे विचारों का प्रस्थान बिंदु एक है. विविधताओं से डरने की बात नहीं है, विविधताओं को स्वीकार करने और उसका उत्सव मनाने की जरूरत है. अपनी परंपरा में समन्वय एक मूल्य है. समन्वय मिलजुल कर रहना सिखाता है.’’

उन्होंने कहा कि विविधता में एकता का विचार ही मूल बिंदु है और इसलिये अपनी अपनी विविधता को बनाये रखें और दूसरे की विविधता को स्वीकार करें. भागवत ने इसके साथ ही संयम और त्याग के महत्व को भी रेखांकित किया. सरसंघचालक ने कहा कि संघ की यह पद्धति है कि पूर्ण समाज को जोड़ना है और इसलिये संघ को कोई पराया नहीं, जो आज विरोध करते हैं, वे भी नहीं . संघ केवल यह चिंता करता है कि उनके विरोध से कोई क्षति नहीं हो .

भागवत ने कहा, ‘‘ हम लोग सर्व लोकयुक्त वाले लोग हैं, ‘मुक्त वाले नहीं . सबको जोड़ने का हमारा प्रयास रहता है, इसलिये सबको बुलाने का प्रयास करते हैं. ’’ उन्होंने कहा कि आरएसएस शोषण और स्वार्थ रहित समाज चाहता है. संघ ऐसा समाज चाहता है जिसमें सभी लोग समान हों. समाज में कोई भेदभाव न हो. युवकों के चरित्र निर्माण से समाज का आचरण बदलेगा. व्यक्ति और व्यवस्था दोनों में बदलाव जरूरी है. एक के बदलाव से परिवर्तन नहीं होगा.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

भीमा कोरेगांव मामलाः SC में अगली सुनवाई बुधवार को, तब तक हाउस अरेस्ट में रहेंगे मानवाधिकार कार्यकर्ता

जानिए, बीते 6 महीनों में डीजल 11 रुपये तो पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

MP में कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व, राहुल की संकल्प यात्रा में 'अक्षत-तिलक'

पर्रिकर के बीमार होने से गोवा में राजनीतिक अनिशचितता, रामलाल बोले- सीएम बदलने पर चर्चा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget