एक्सप्लोरर

जहां से मोदी तीन बार विधायक बने वहां है इस 'मैनेजमेंट गुरू' की चर्चा

गुजरात में पहले चरण में 9 दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग है. वहीं दूसरे चरण में 14 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 18 दिसंबर को ABP न्यूज पर देखिए सबसे तेज नतीजे.

नई दिल्ली: गुजरात की मणिनगर विधानसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंदीदा सीट रही है. प्रधानमंत्री यहां से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं लेकिन अब यहां से कांग्रेस उम्मीदवार की वजह से यह सीट चर्चा में है.

कांग्रेस ने मणिनगर विधानसभा सीट से 34 साल की मैनेजमेंट प्रोफेशनल श्वेता ब्रह्मभट्ट को मैदान में उतारा है. श्वेता ब्रह्मभट्ट ने ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर बिजनेस स्कूल से मास्टर्स किया है. IIM बेंगलुरू से पॉलिटिकल लीडरशिप का कोर्स करने वाली श्वेता भारत और अमेरिका की कई मल्टी नेशनल कंपनियों में काम कर चुकी हैं.

महिलाओं को राजनीति के लिए जागरुक करना है: श्वेता ब्रह्मभट्ट श्वेता की पूरी उम्मीद है कि मणिनगर जैसी मुश्किल सीट पर जीत उन्हीं की होगी. श्वेता कहती हैं कि गुजरात की राजनीति में महिलाओं का ज्यादा दखल नहीं है उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति को लेकर जागरुक करना भी है. इस चुनाव में बीजेपी ने जहां 12 महिलाओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने सिर्फ 10 महिलाओं को मैदान में उतारा है. जहां से मोदी तीन बार विधायक बने वहां है इस 'मैनेजमेंट गुरू' की चर्चा

श्वेता के राजनीति में आने की भी वजह दिलचस्प है. श्वेता बताती हैं कि कंपनी के लिए जगह लेने की कोशिश में हुई परेशानियां और भ्रष्टाचार ने उन्हें सिस्टम बदलने के लिए राजनिति में आने के लिए प्रेरित किया. श्वेता बताती हैं कि मुझे लगा कि अगर सामाजिक सरोकार का कोई काम करना है तो राजनीति से अच्छा कोई माध्यम नहीं है.

श्वेता के पिता भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं श्वेता के पिता नरेंद्र भट्ट 40 साल से राजनीति में हैं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा है लेकिन श्वेता का कहना है कि समाज को बदलने के लिए वो राजनीति में आई हैं

खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा श्वेता ब्रह्मभट्ट किसी मॉडल की तरह दिखती हैं. सोशल मीडिया पर वो अपनी खूबसूरती की वजह से काफी चर्चित हो रही हैं. श्वेता का मानना है कि ये सब उन्हें फायदा पहुंचाएगा. श्वेता कहती हैं कि मुझे फेसबुक और व्हाट्सएप पर जुड़े रहने के लिए कई लोगों के मैसेज आए. लोगों को वो आदमी चाहिए जो उनके लिए काम करे. SHWETA

क्या है मणिनगर सीटा का इतिहास? श्वेता ब्रह्मभट्ट जिस मणिनगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ा करते थे. अभी बीजेपी के सुरेश पटेल यहां से विधायक हैं. मणिनगर सीट बीजेपी का गढ़ है. 1990 से मणिनगर सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

नरेंद्र मोदी मणिनगर सीट पर 2002, 2007 और 2012 में जीते थे. 2014 में हुए उपचुनाव में बीजेपी के सुरेश पटेल जीते थे. अहमदाबाद की 21 सीटों में 2012 में बीजेपी को 17 सीट हासिल हुई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget