एक्सप्लोरर

कांग्रेस आज देशभर में निकाल रही 'संविधान बचाओ मार्च', राहुल गांधी ने NRC को बताया नोटबंदी नंबर-2

पार्टी आज देशभर में 'संविधान बचाओ मार्च' निकाल रही है. इस मार्च से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अभी यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही हैं.

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज अपना 135 वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर पार्टी आज देशभर में 'संविधान बचाओ मार्च' निकाल रही है. इस मार्च से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अभी यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही हैं. संविधान बचाओ मार्च से पहले उन्होंने यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया.

इससे पहले आज सुबह ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने मुंबई में ‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ मार्च निकाला. अगस्त क्रांति मैदान से गिरगांव चौपाटी के पास लोकमान्य तिलक की प्रतिमा तक निकाले गए इस मार्च में कांग्रेस के महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य इकाई के अन्य नेताओं ने भाग लिया.

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा आज दिल्ली एनआरसी को नोटबंदी नंबर 2 बताया. उन्होंने कहा, ''ये (एनआरसी और एनपीआर) नोटबंदी नंबर 2 है. इससे हिंदुस्तान के गरीबों को बहुत नुकसान होने जा रहा है. नोटबंदी तो भूल जाइये, ये उससे दोगुना झटका होगा. इसमें हर गरीब आदमी से पूछा जाएगा कि वह हिंदुस्तान का नागरिक है या नहीं. लेकिन उनके जो 15 दोस्त हैं उनको कोई दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. "

कांग्रेस आज देशभर में निकाल रही 'संविधान बचाओ मार्च', राहुल गांधी ने NRC को बताया नोटबंदी नंबर-2

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि एनआरसी और एनपीआर की प्रक्रिया से सरकार के कुछ 'पूंजीपति मित्रों' को फायदा होगा. उन्होंने देश में डिटेंशन कैंप नहीं होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर भी उन पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने उस वीडियो का हवाला दिया जो कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था.

राहुल गांधी ने कहा, 'क्या आप लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना है. क्या आपने डिटेंशन सेंटर का वीडियो देखा है. अब तय कर लीजिए कि झूठ कौन बोल रहा है?' इससे पहले गांधी ने बृहस्पतिवार को भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि 'आरएसएस के प्रधानमंत्री' भारत माता से झूठ बोलते हैं.''

कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में आज ही के दिन हुई थी. इस मौके पर आज पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी दफ्तर में झंडा फहराया. इस मौके पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बता दें कि कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में किया गया था. तब 72 लोगों ने इस सम्मेलन में भाग लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget