एक्सप्लोरर

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘मेहुल भाई’ को बचाने का षडयंत्र करने वालों की पोल खुली

कांग्रेस ने केंद्र की मोगदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है, कांग्रेस का कहना है कि उनकी पोल खुल गई है जिन्होंने मेहूल चोकसी को बचाने और भगाने का षडयंत्र रचा था.

नई दिल्ली: बैंक जालसाजी के आरोपी मेहुल चोकसी के संदर्भ में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन के बयान को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने दावा किया कि इससे उन लोगों की पोल खुल गई है जिन्होंने चोकसी को बचाने और भगाने का षड्यंत्र रचा था.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने चोरों और पैसा लेकर भाग जाने वाले भगोड़ों को बचाने का जो षड्यंत्र भारत सरकार में किसी ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति कर रहा था, उसकी पोल खोल दी है.’’उन्होंने कहा, ‘‘एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने साफ तौर से कहा है कि वह चाहते हैं कि मेहुल चौकसी वापस जाए और भारत में उस पर मामला चलाया जाए, परंतु भारत के अधिकारियों ने और एजेंसियों ने गलत सूचना देकर उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को अब तक तेज नहीं किया.’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जांच एजेंसियां एंटीगुआ जाकर मेहुल चौकसी से पूछताछ करने के लिए भी स्वतंत्र हैं और वह ये चाहते हैं कि उसे वापस भेजा जाए. फिर देरी किस बात की है. कई साल से फिर ‘हमारे मेहुल भाई’ जिन्हें बीजेपी के नेता कहते हैं, उनको भाजपा की सरकार वापस लाकर हमारा बैंकों का पैसा क्यों नहीं वसूल रही?.’’

दरअसल, एंटीगुआ और बरबुडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने कहा है कि मेहुल चोकसी ‘धूर्त’ है और उसके सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो जाने पर उसे भारत के हवाले कर दिया जाएगा. उन्होंने जोर दिया कि बैंक धोखाधड़ी के भगोड़े को वापस भेजना ‘महज कुछ समय की बात’ है.

पंजाब नेशनल बैंक से 13,400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई को चोकसी तथा उसके भतीजे नीरव मोदी की तलाश है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: फॉर्मूला तय, बीजेपी 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव UNGA में आज पीएम मोदी का भाषण, आतंकवाद और पाकिस्तान पर फिर होगा तगड़ा प्रहार

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget