एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राहुल बोले- उद्धव सरकार की आलोचना से नहीं, बल्कि BJP के राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग से दिक्कत

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े एक सवाल पर कल कहा कि सरकार का समर्थन करना और सरकार को चलाना दो अलग अलग बातें हैं.राहुल ने कहा कि शिवसेना और एनसीपी दो बड़े दल हैं. जैसे हम कांग्रेस शासित राज्यों में फ़ैसला ले सकते है वैसे हम महाराष्ट्र में फ़ैसला नहीं कर सकते.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में क्या कोई बड़ी उठा पटक होने को है? बीजेपी लगातार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है. पिछले तीन दिनों में शिवसेना, एनसीपी नेताओं की राज्यपाल से हो रही मुलाक़ातें और दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच हो रही गुप्त बैठकों ने गठबंधन की सरकार पर कांग्रेस के महत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान ने ये साफ़ संकेत दिए हैं कि कांग्रेस की गठबंधन की इस सरकार में बन रहने की ज़्यादा दिलचस्पी नहीं है.

सरकार का समर्थन करना और सरकार चलाना दो अलग-अलग बातें- राहुल

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े एक सवाल पर कल कहा कि सरकार का समर्थन करना और सरकार को चलाना दो अलग अलग बातें हैं. राहुल ने कहा, ‘’बीजेपी महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करना चाहती है तो उसमें दिक्कत नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है तो उसमें दिक्कत है.’’

महाराष्ट्र में कांग्रेस सबसे छोटा दल, फ़ैसला नहीं कर सकते- राहुल

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘’पंजाब,राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार है, जहां हम अपने हिसाब से फ़ैसला कर सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है जहां कांग्रेस सबसे छोटा दल है.’’ उन्होंने कहा, ‘’शिवसेना और एनसीपी दो बड़े दल हैं. जैसे हम कांग्रेस शासित राज्यों में फ़ैसला ले सकते है वैसे हम महाराष्ट्र में फ़ैसला नहीं कर सकते.’’

कई राजनीतिक जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी के बयान के दो मायने हैं. पहला, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कांग्रेस की बात नहीं सुनते और दूसरा राहुल गांधी यह बात तब ही बोल सकते थे, जब कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी की सरकार को बाहर से समर्थन करती लेकिन ऐसा नहीं है. वहीं कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि  राहुल गांधी इससे पहले भी यह बात कई बार बोल चुके हैं.

राहुल का जिम्मेदारी झटकने वाला बयान है- पूर्व सीएम फडणवीस

राहुल गांधी के इस बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘’राहुल गांधी का बयान आश्चर्यकारक है. ये जिम्मेदारी झटकने वाला बयान है. कोरोना के गंभीर स्थिति में राहुल गांधी सारा ठीकरा सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सिर पर फोड़ना चाहते हैं, ये स्पष्ट है.’’

यह भी पढ़ें-

चीन से विवाद पर पीएम मोदी ने NSA और CDS के साथ की बैठक, तीनों सेनाओं ने तैयारियों का ब्लूप्रिंट दिया

महाराष्ट्र सरकार और रेलवे के बीच टकराव का खामियाजा भुगत रहे हैं प्रवासी मजदूर, कुर्ला रेलवे स्टेशन इकट्ठा हुई भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget