एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'नासमझ मुल्क है पाकिस्तान, सबक सिखाने का सही मौका', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी की प्रतिक्रिया

Operation Sindoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान एक कमजोर मुल्क है. वह अपने दम पर भारत से मुकाबला नहीं कर सकता है.

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत पर हमला करने की पाकिस्तान की नापाक कोशिश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान एक कमजोर और नामसझ मुल्क है. वह अपने दम पर भारत से मुकाबला नहीं कर सकता है. यकीनन उसे किसी का सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन, हमारे पास यह सही मौका है कि हम पाकिस्तान को सबक सिखाए.

शुक्रवार को ईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि जो स्थिति दिखाई दे रही है, ऐसा लगता है कि अब इसने जंग का रूप ले लिया है. पाकिस्तान बार बार गलतियां कर रहा है और उसी ने पहले हमारे ऊपर हमला किया, हमारी मजबूरी थी कि हम उसका जवाब देते. अब जरूरी है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए. पाकिस्तान हमारे यहां ड्रोन से हमला करेगा तो जवाब तो मिलेगा. हमारे पास मौका है कि हम पाकिस्तान को सबक सिखाए.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि शांति बहुत जरूरी है. उन्होंने जो कहा वो बिल्कुल सही है, शांति से बढ़कर कुछ नहीं है. इसलिए भारत ने हमेशा शांति, सद्भाव और सुरक्षा में विश्वास किया है. हालांकि, किसी भी देश का हमारी सीमाओं में घुसपैठ करना, आतंकी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार्य नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हमने आतंकवादियों को पनाह देने वाले ठिकानों को तबाह किया. पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी हो गई. लेकिन इसके बाद जो हुआ वो पाकिस्तान ने शुरू किया. अब ये युद्ध कितना आगे तक जाएगा और इसके क्या परिणाम होंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा."

पाकिस्तान को चीन-तुर्किये के सपोर्ट पर कांग्रेस नेता ने कहा कि निश्चित तौर पर पाकिस्तान के साथ कोई न कोई ताकत है. हमें लगता है कि चीन और तुर्किये जैसे देशों का उसे समर्थन प्राप्त है. पाकिस्तान जिन ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है उसमें से ज़्यादातर ड्रोन तुर्किये के हैं.

दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध पर कांग्रेस नेता ने कहा कि युद्ध शुरु होता है तो भारत को सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि, पाकिस्तान कमजोर मुल्क और नामसझ है. वह कुछ भी कर सकता है. पाकिस्तान लगातार कह रहा है कि वह परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा. अगर ऐसा करता है तो हम भी अपने परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर जवाब देंगे.

यह भी पढ़ें : Video: पंजाब में मिले पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े, जैसलमेर में प्रोजेक्टाइल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget