एक्सप्लोरर

आज राजस्थान के कोटा से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, गुजरात चुनाव की काउंटिंग को देखते हुए बड़ा बदलाव

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले दो हफ्तों तक राजस्थान में रहेगी. यहां यात्रा कुल 7 जिलों को कवर करेगी और कुल 520 किमी तक यह यात्रा की जाएगी.

Congress Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है. सियासी बवाल के बीच यहां जोरों-शोरों से कांग्रेस यात्रा कर रही है. आज (7 दिसंबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यात्रा की शुरुआत राजस्थान के कोटा से की. दरा स्टेशन से यात्रा को शुरू हुई. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ नजर आई. 

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि बिना गणपति को याद किए किसी भी काम की शुरुआत नहीं की जा सकती. इसी को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा कोटा में दरा स्टेशन के गणेश मंदिर से शुरू होकर केबल नगर तक जाएगी. कांग्रेस का कहना है कि चाहे लाख मुश्किल क्यों न आए जाए वह भारत जोड़ेंगे. 

आज ऐसा रहेगा यात्रा का शेड्यूल 

भारत जोड़ो यात्रा 10 बजे तक अकलंग पब्लिक स्कूल मंडाना पहुंचेगी, जहां थोड़ी देर के लिए सभी लोग आराम करेंगे. इसके बाद 3.30 बजे फिर से यात्रा को मांदल्या रोड मंडाना से शुरू किया जाएगा. शाम 6.30 बजे यात्रा केबल नगर कोटा पहुंचेगी, जहां यात्रा को विश्राम दिया जाएगा. 

यात्रा में हुआ बड़ा बदलाव 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. 8 दिसंबर को जगपुरा से शुरू होने वाली यात्रा अब अनंतपुरा एंट्री गेट से शुरू होगी. अनंतपुरा से यात्रा को लेकर बने भारत जोड़ो सेतू होते हुए शहर के यात्रा मार्ग से रंगपुर चौराहा पहुंचेगी. नयापुरा उम्मेद सिंह स्टेडियम में यात्रा के लंच का प्रोग्राम भी रद्द कर दिया गया है. यात्रा नॉन स्टॉप 24 किलोमीटर का सफर तय करने वाली है. चुनावी नतीजों और दिल्ली जाने के कार्यक्रम की वजह से यात्रा में बदलाव हुआ है. 

राजस्थान में यात्रा 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले दो हफ्तों तक राजस्थान में रहेगी. यहां यात्रा कुल 7 जिलों को कवर करेगी और कुल 520 किमी तक यह यात्रा की जाएगी. दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा रहेगी. 12वें दिन यात्रा को विश्राम मिलेगा. सवाई माधोपुर जिले में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर तक टोंक को छूते हुए पहुंचेगी. कोटा-बूंदी में 7 दिसंबर यानी आज से 10 दिसंबर तक यात्रा रहेगी. राजस्थान के कुल 7 जिलों में 520 किलोमीटर का सफर करते हुए अलवर के रास्ते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी. 

ये भी पढ़ें: 

Delhi MCD Elections: दिल्ली पर 15 साल तक राज करने वाली शीला को दी थी मात, क्या अब बीजेपी का वही हाल करेंगे केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget