एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन ने मोदी सरकार को घेरने की बनाई रणनीति, मानसूत्र सत्र में इन 8 मुद्दों पर रहेगा जोर

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस ऑनलाइन बैठक में लगभग सभी 24 दलों के मुखिया और उनके समकक्ष लोग शामिल हुए. बैठक में मानसून सत्र के दौरान खासतौर पर 8 प्रमुख मुद्दे को उठाने पर चर्चा हुई.

देश की संसद में 21 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है. इस मानसून सत्र में विपक्ष में बैठा इंडिया गठबंधन केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा हुआ है. इसके लिए इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को वर्चुअल मीटिंग की. मीटिंग में आगामी मानसून सत्र की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई.

इस ऑनलाइन बैठक को लेकर कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “इंडिया गठबंधन में कुल 24 दल शामिल है. शनिवार (19 जुलाई) को मानसून सत्र से पहले सरकार की ज्यादती और असफलताओं के मुद्दे के उठाने के लिए रणनीति पर चर्चा करने के लिए ये बैठक हुई.”

उन्होंने कहा, “इस ऑनलाइन बैठक में लगभग सभी 24 दलों के मुखिया और उनके समकक्ष लोग शामिल हुए. बैठक में मानसून सत्र के दौरान खासतौर पर 8 प्रमुख मुद्दे को उठाने पर चर्चा हुई.”

बैठक में किन-किन मुद्दों को लेकर बनी रणनीति?

सांसद ने कहा, “बैठक के दौरान सबसे पहले और सबसे बड़े मुद्दा के तौर पर पहलगाम आतंकी हमले को रखा गया, जिस पर सभी पार्टी के नेताओं की सहमति बनी. चर्चा के दौरान सभी लोगों ने पहलगाम की घटना पर चिंता व्यक्त की और तय किया कि मानसून सत्र में पहलगाम मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा. सारे आतंकवादी कहां गायब हैं? अब तक पकड़े क्यों नहीं गए? ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर ट्रंप के बयान के मुद्दे को भी उठाएंगे. बैठक में तय हुआ है कि सत्र के दौरान भारत के प्रधानमंत्री से उपस्थित रहने और इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की जाएगी.”

उन्होंने कहा, “ऑनलाइन बैठक में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की ओर आठ प्रमुख मुद्दों उठाए जाने को लेकर चर्चा हुए. पहलगाम आतंकी हमले के अलावा विपक्ष बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को भी उठाएगी. विदेश नीति के मुद्दे को लेकर भी चिंता बढ़ी है. यह मुद्दा भी उठाएंगे. इसके अलावा, डिलिमिटेशन, पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार, अहमदाबाद प्लेन क्रैश का मुद्दा भी उठाया जाएगा.”

जल्द ही गठबंधन की होगी फिजिकल बैठक- तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “मानसून सत्र के दौरान विपक्ष सदन में विदेश नीति मामले में चीन और गाजा के मुद्दे को भी उठाएगा और इसे लेकर जल्द ही इंडिया गठबंधन की एक फिजिकल बैठक भी आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैशः AAIB ने जारी की शुरुआती रिपोर्ट, कहा- ‘पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की और...’

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget