एक्सप्लोरर

Visa Scam Case: पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से सीबीआई कर रही पूछताछ, चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने का मामला

Karti Chidambaram: कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं, उनके खिलाफ अब सीबीआई के बाद ईडी ने भी मामला दर्ज किया है.

Visa Scam Case: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से सीबीआई पूछताछ कर रही है. कार्ति गुरुवार सुबह पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय पहुंचे. उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने रिश्वत लेकर चीनी नागरिकों को वीजा मुहैया कराने में मदद की. हालांकि कार्ति इन आरोपों से इनकार करते आए हैं. कार्ति ने उन पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया. इस मामले में सीबीआई ने उनके करीबी को हाल ही में गिरफ्तार किया था, साथ ही कार्ति के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया. 

हाईकोर्ट और सीबीआई की विशेष अदालत की इजाजत से ब्रिटेन और यूरोप की यात्रा पर गए कार्ति को विशेष अदालत के आदेश के अनुसार, वापस आने के 16 घंटे के भीतर सीबीआई जांच में सहयोग के लिए पेश होना था. 

ईडी ने भी दर्ज किया केस
बता दें कि इस वीजा मामले में अब सीबीआई के बाद ईडी ने भी कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सीबीआई एफआईआर को आधार बनाते हुए ईडी ने ये केस दर्ज किया है. अब ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करेगी. बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द इस मामले के आरोपियों को पूछताछ के लिए बुला सकती है. इससे पहले सीबीआई की तरफ से कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये मामला 2011 का है जब कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम के गृह मंत्री रहते 263 चीनी नागरिकों को कथित तौर पर वीजा जारी किया गया था. सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, कार्ति और उनके नजदीकी सहयोगी एस. भास्कररमन को वेदांत समूह की एक कंपनी के एक उच्च अधिकारी ने 50 लाख रुपये की रिश्वत दी थी. वेदांत समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) पंजाब में एक संयंत्र लगा रही थी और इसके लिए एक चीनी कंपनी को जिम्मा दिया गया था. प्राथमिकी के अनुसार, टीएसपीएल के अधिकारी ने 263 चीनी श्रमिकों के लिए फिर से वीजा जारी करने के एवज में कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत दी थी. एजेंसी ने पहले ही भास्कररमन को गिरफ्तार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें: 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवाद में मुकदमा चलाने लायक है या नहीं? वाराणसी की जिला अदालत में आज अहम सुनवाई

Mathura: क्या विवादित जमीन जन्मभूमि ट्रस्ट को दी जाएगी? Sri Krishna Janmbhoomi और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के लिए आज बड़ा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget