एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवाद में मुकदमा चलाने लायक है या नहीं? वाराणसी की जिला अदालत में आज अहम सुनवाई

Shringar Gauri-Gyanvapi Case: वाराणसी कोर्ट आज ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) विवाद मामले में सबसे पहले मुस्लिम पक्ष की मांग पर सुनवाई करके कोई फ़ैसला ले सकता है.

Varanasi Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में मुकदमा चलेगा या नहीं, इस पर वाराणसी की जिला अदालत (Varanasi District Court) में आज अहम सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद ये मामला जिला अदालत को ट्रांसफर हुआ है. वाराणसी की विवादित ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के केस की दिशा आज तय हो सकती है.

आज वाराणसी की जिला अदालत के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये मुकदमा चलाने लायक है या नहीं. जिला जज एके विश्वेश की कोर्ट आज दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई करेगी.

ज्ञानवापी विवाद में वाराणसी कोर्ट में अहम सुनवाई

वाराणसी कोर्ट इस मामले आज सबसे पहले मुस्लिम पक्ष की मांग पर सुनवाई करके कोई फ़ैसला ले सकता है. आज ये तय हो सकता है कि ज्ञानवापी का मुकदमा आगे चलेगा या नहीं. इसके अलावा सर्वे की रिपोर्ट और फ़ोटो या वीडियो को लेकर हिन्दू पक्ष की मांग पर भी जिला अदालत में बहस हो सकती है. कोर्ट ने कमिश्नर की कार्यवाही पर आपत्ति दाखिल करने के लिए दोनों पक्षों को एक सप्ताह का समय दिया है.

मुस्लिम पक्ष ने जताई है आपत्ति

अदालत को यह तय करना है कि राखी सिंह समेत पांच महिलाओं द्वारा दाखिल मुकदमे की सुनवाई हो सकती है या नहीं. इस मुकदमें को लेकर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति जताई है. मुस्लिम पक्ष ने मुकदमे को खारिज किए जाने की मांग की है. मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए तमाम लोगों ने अर्जियां दाखिल की है. 

SC के आदेश पर जिला अदालत में ट्रांसफर हुआ है केस

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की तीन सदस्यीय बेंच ने 20 मई को ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Masjid Case) को वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत से जिला जज की कोर्ट में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. इससे पहले मंगलवार को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु जैन (Vishnu Jain) ने कहा था कि मुस्लिम पक्ष का ऑर्डर 7, रूल 11 (मेंटनेबिलिटी) याचिका पर 26 मई को सुनवाई होगी. कोर्ट ने दोनों पक्षों को आयोग की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कर एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा था.

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: आतंकियों की कायराना हरकत, टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

Rajya Sabha Elections: इन नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस, क्या उच्च सदन में बढ़ेंगी पार्टी की सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget