एक्सप्लोरर

कांग्रेस के 3 सांसदों का निलंबन हो सकता है वापस, प्रिविलेज कमेटी के सामने जताया खेद

Congress MPs Suspension: कांग्रेस सदस्य अब्दुल खालिक, जे जयकुमार और विजयकुमार वसंत का निलंबन वापस होता है तो वह 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे.

Congress MPs Suspension: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति कांग्रेस के सांसदों के निलंबन को रद्द करने की सिफारिश कर सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अपने आचरण के लिए शुक्रवार (12 जनवरी) को खेद व्यक्त किया. 

कांग्रेस सदस्य अब्दुल खालिक, जे जयकुमार और विजयकुमार वसंत को शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा से निलंबित कर दिया गया. ये पूरा मामला  विशेषाधिकार समिति (Privilege Committee) को भेज दिया गया.  

क्या सिफारिश करेंगे?
सूत्रों ने कहा कि ये तीनों सदस्य शुक्रवार को बीजेपी सांसद सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के सामने पेश हुए और अपने व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया. एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और खेद व्यक्त किया.

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों का मानना ​​था कि उनके खेद व्यक्त करने के साथ ही मामला खत्म हो जाना चाहिए. हम सदन से उनके निलंबन को रद्द करने की सिफारिश करेंगे.’’ इससे कांग्रेस के तीनों सांसदों के लिए 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा. 

शीतकालीन सत्र के दौरान अशोभनीय आचरण के लिए 100 सदस्यों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था. इनमें से 97 का निलंबन सत्र के समापन की अवधि तक था, लेकिन खालिक, जयकुमार और वसंत के मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया था. 

एक अन्य सूत्र ने कहा कि समिति सोमवार (15 जनवरी) को अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप सकती है, जिससे कांग्रेस के तीन सांसदों का निलंबन रद्द करने का रास्ता साफ हो जाएगा.

शीतकालीन सत्र में क्या हुआ था?
शीतकालीन सत्र के दौरान 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के विषय पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहे थे. इस दौरान संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ था. 

ये भी पढ़ें- बंगाल में कांग्रेस को 3 सीटें देने को तैयार TMC, लेकिन दूसरे राज्य के लिए लगा दी शर्त!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को जवाब देते हुए बोले पूर्व PM देवेगौड़ा
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को जवाब देते हुए बोले पूर्व PM देवेगौड़ा
Mumbai CBI Court: मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
इन देशों में खुलेआम नहीं मना सकते हैं ईद, विरोध जताने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
इन देशों में खुलेआम नहीं मना सकते हैं ईद, विरोध जताने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
Embed widget