एक्सप्लोरर

CM Post Suspense: 'बीजेपी के भीतर अंदरूनी लफड़ा', सीएम के नाम पर चल रहे सस्पेंस के बीच बोले अधीर रंजन चौधरी

BJP On CM Post: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भले ही बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. मगर उसके आगे सबसे बड़ी चुनौती इन राज्यों का सीएम चुनने को लेकर खड़ा हो गया है.

Assembly Election: बीजेपी ने हिंदी हार्टलैंड के तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल कर ली है. मगर अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं हो पाया है. सीएम चेहरे को लेकर अभी तक पार्टी के भीतर सहमति नहीं बन पाई है. इसे लेकर कांग्रेस ने अब हमला बोलना भी शुरू कर दिया है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बीजेपी के भीतर अंदरूनी लफड़ा चल रहा है, जिसकी वजह से अब तक सीएम का ऐलान नहीं हुआ है. 

दरअसल, कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल करने के बाद तुरंत सीएम का ऐलान कर दिया. राज्य में पार्टी को जीत दिलाने वाले स्टेट कांग्रेस चीफ रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनाया गया है. इस बार कांग्रेस ने बिना देर किए तुरंत सीएम का ऐलान कर दिया. हालांकि, बीजेपी के बीच सीएम पद संभालने को लेकर अभी बैठकों का ही दौर चल रहा है. सबसे ज्यादा पेंच राजस्थान और मध्य प्रदेश के लेकर फंसा हुआ है. 

बीजेपी में नहीं है अनुशासन: अधीर रंजन 

एबीपी न्यूज से बात करते हुए जब कांग्रेस नेता से सवाल हुआ कि बीजेपी अभी तक तीन राज्यों में मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं कर पाई है. इसके जवाब में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी बहुत जोर-शोर से कहती थी कि हमारी पार्टी में बहुत ज्यादा अनुशासन है. जिस नेता से जो कहा जाता है, वह उसका पालन करता है. मुझे लगता है कि अब वो नहीं हो पा रहा है. तेलंगाना में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने आज शपथ ले लिया है. मगर अभी तक बीजेपी का एक भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है. 

अंदरूनी लफड़ा हो रहा तेज: अधीर रंजन

जब उनसे पूछा गया कि आखिर किस वजह से बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि ये दिखाता है कि बीजेपी के भीतर अंदरूनी लफड़ा काफी तेज है. बीजेपी को जहां-जहां जीत मिली है, वहां पार्टी के भीतर अंदरूनी लफड़ा तेज हो रहा है. ये लफड़ा काफी तीखा होता जा रहा है. कुछ लोगों को मुख्यमंत्री नहीं बनने देने की भी कोशिश हो रही है. इस तरह के चक्करों के बिना बीजेपी में कोई काम नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें: Suspense Over CM Live: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फाइनल नहीं CM का नाम, अब अमित शाह से मिलीं वसुंधरा राजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget