अहमदाबाद: कांग्रेस विधायक को पहनायी जूते की माला, विधायक बोले- तवज्जो नहीं देता
हालांकि शहर के दरियापुर सीट से विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने इस घटना को बहुत अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वह जानते थे कि इस तरह की चीज होगी.

अहमदाबाद: कांग्रेस के एक विधायक को शहर के शाहपुर इलाके में उनकी एक रैली के दौरान आज एक व्यक्ति ने जूते का माला पहना दिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
हालांकि शहर के दरियापुर सीट से विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने इस घटना को बहुत अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वह जानते थे कि इस तरह की चीज होगी. उन्होंने कहा, "मुझे इसको लेकर धमकी दी गयी थी इसके बावजूद मैंने अपना प्लान नहीं बदला. मैंने साफ कहा है कि इस धमकियों और ऐसे कामों से मेरा इरादा नहीं बदलेगा.''
उन्होंने कहा कि उन्हें जूते की माला पहनाने वाला व्यक्ति एक समय में जुए का अड्डा चलाता था और उसके अवैध कारोबार को बंद किये जाने से खफा था. ग्यासुद्दीन शेख ने तेल की बढ़ी कीमतों और जीएसटू लागू होने से व्यापारियों को होने वाली दिक्तों के विरोध में रैली का आयोजन किया था.
Source: IOCL



























