एक्सप्लोरर

'नायडू और नीतीश ही सरकार की बैसाखी', मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना

रायपुर में आयोजित किसान, जवान संविधान सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी दो टांगों पर खड़ी है, एक टांग है टीडीपी और दूसरी नीतीश कुमार.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रायपुर में आयोजित किसान, जवान संविधान सभा के दौरान मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. खरगे ने केंद्र सरकार की नीतियों, आदिवासी भूमि विवाद, मणिपुर हिंसा और सीजफायर मुद्दे को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा.

खरगे ने कहा, 'बीजेपी के लोग कहते थे कि अबकी बार 400 पार, लेकिन हकीकत ये है कि आज मोदी सरकार दो टांगों पर खड़ी है, एक टांग है टीडीपी और दूसरी नीतीश कुमार. अगर इनमें से एक भी समर्थन वापस ले ले तो ये सरकार गिर जाएगी.'

छत्तीसगढ़ के जंगल और आदिवासी भूमि पर कब्जे का आरोप

खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से जंगल काटे जा रहे हैं और सरकार के करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. अडानी और अंबानी जैसे मोदी के बड़े उद्योगपति मित्र यहां आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. कोयला और खनिज संसाधनों की खुलकर लूट मचाई जा रही है. यह छत्तीसगढ़ के लोगों के अधिकारों का सीधा हनन है.

सीजफायर और मणिपुर हिंसा पर भी साधा निशाना

खरगे ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर की घटना को उठाते हुए कहा, 'जब पहलगाम में हमला हुआ था, हमारी सेना पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार थी, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैंने सीजफायर कराया. ये बात उन्होंने 16 बार कही, मगर मोदी एक बार भी बोल नहीं पाए कि हमने खुद बातचीत कर फैसला लिया. भाषणों में जोश दिखाने वाले प्रधानमंत्री यहां चुप क्यों रहे?'

वहीं मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी खरगे ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा, 'जब मणिपुर जल रहा है, तब मोदी जी दुनिया के 8 देशों की यात्रा पर हैं. पहले 42 देश घूम चुके, अब फिर विदेश जा रहे हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जा रहे, जहां हमारे नेता राहुल गांधी दो बार जा चुके हैं. जब राहुल जा सकते हैं तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा रहे हैं. उनके पास तो पुलिस, हेलीकॉप्टर और जहाज सब है.'

बिहार चुनाव में वोटर लिस्ट घोटाले का आरोप

बिहार चुनाव को लेकर खरगे ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पहले महाराष्ट्र चुनाव में इन्होंने 75 लाख वोट बढ़ाए थे. अब बिहार में 2 करोड़ वोट काटने की साजिश रची जा रही है. मैं कहना चाहता हूं कि आज जो कर रहे हो, कल पछताओगे.

छत्तीसगढ़ सरकार पर भी बरसे खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के 10 हजार स्कूलों को बंद कर रही है, वहीं 67 नई शराब की दुकान खोलने में व्यस्त है. यह दुकानें सरकार के ही लोग चला रहे हैं, जिसमें नकली शराब बेची जा रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने कई जनहितैषी योजनाएं चलाई थी, जिन्हें भाजपा की सरकार ने बंद कर दिया. छत्तीसगढ़ सरकार 35 हजार करोड़ का कर्जा लिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया है, फिर यह पैसा कहां लगाया जा रहा है.

गरीब-किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस

आखिर में खरगे ने कहा कि बीजेपी सरकार हर जगह गरीब, किसान और आदिवासियों का हक छीनने का काम कर रही है. कांग्रेस लगातार इनके खिलाफ आवाज उठाती रहेगी. छत्तीसगढ़ की जनता को भी अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा.

ये भी पढ़ें:- पूर्व IAS अधिकारी एमएल तायल पर ED की बड़ी कार्रवाई, 14.06 करोड़ की संपत्ति जब्त

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget