एक्सप्लोरर

'अगर देश में आतंकी ढांचा खत्म तो कैसे हुआ पहलगाम हमला?', मल्लिकार्जुन खरगे का सरकार पर वार

संसद में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. वहीं कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अगर देश में आतंकी ढांचा काफी हद तक नष्ट हो चुका है तो फिर पहलगाम हमला कैसे हुआ?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार (29 जुलाई, 2025) को सवाल किया कि अगर देश में आतंकी ढांचा काफी हद तक नष्ट हो चुका है तो फिर पहलगाम हमला कैसे हुआ?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि सरकार को आतंकवादी हमले रोकने में ‘चूक’ और ‘विफलता’ स्वीकार करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हमले को लेकर जवाबदेही तय की जानी चाहिए और पहलगाम हमले के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसे इस्तीफा देना चाहिए.

पीएम की पाकिस्तान यात्रा पर कसा तंज 

खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की 2015 की उस पाकिस्तान यात्रा पर तंज कसा, जो पूर्व निर्धारित नहीं थी. उन्होंने कहा, 'आप पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं, लेकिन हमें यह भी याद है कि आप अचानक बिना किसी पूर्व घोषणा के लाहौर पहुंच गए थे.'

उन्होंने कहा, 'आप कहते हैं कि देश में आतंकी ढांचे को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है. अगर ऐसा है तो फिर 26 लोगों की जान लेने वाला पहलगाम हमला कैसे हो गया?' उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह देश को स्पष्ट रूप से बताए कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई.

बिहार चुनाव को लेकर भी कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष खरगे ने मोदी सरकार पर अहंकारी होने और विपक्ष के पत्रों का जवाब न देने का भी आरोप लगाया. खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में चुनाव प्रचार के बजाय सर्वदलीय बैठक में होना चाहिए था.

ये भी पढ़ें:- 'सरकार के भरोसे पहलगाम गए थे लोग, हमले की जिम्मेदारी किसकी?', संसद में प्रियंका गांधी ने उठाया सुरक्षा में चूक का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget