एक्सप्लोरर

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन आज - पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे विरोध

Congress on Agnipath Scheme: रविवार को कांग्रेस के कई प्रवक्ताओं ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

Congress Protest Against Agnipath Scheme: देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर घमासान जारी है. विपक्षी पार्टियां लगातार इस मसले पर सरकार को घेर रही है. अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में कांग्रेस (Congress) का आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. सेना में भर्ती (Army Recruitment) की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ आज कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. देशभर में हर विधानसभाओं में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन में पार्टी के सांसद, विधायक और नेता भी शामिल होंगे. 

अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता देशभर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी तो वहीं मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी अग्निपथ योजना पर सवाल उठा दिए हैं.

कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस आज बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी. इससे पहले रविवार को कांग्रेस के कई प्रवक्ताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि मोदी सरकार सेना में भर्ती की ये योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने सरकार से नई योजना का फरमान वापस लेने की मांग दोहराई. अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध के सुर कम होने की बजाय धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं.

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी उठाए सवाल

देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां या फिर क्षेत्रीय दल हर कोई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के बहाने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश में जुटी है, लेकिन इस बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satypal Malik) ने अग्निपथ स्कीम पर सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने कहा कि चार साल की यह योजना सेना और नौजवान को बर्बाद करके रख देगी. चार साल के लिए भर्ती होने वाले नौजवान अपनी शादी को भी तरस जाएंगे. केंद्र सरकार को इस पर पुर्नविचार करना चाहिए. इससे पहले सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन के दौरान भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

 

ये भी पढ़ें:

Presidential Election 2022: विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन आज, विपक्ष के ये दिग्गज नेता दिखाएंगे दम

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र की सिसासी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक आई, शिंदे गुट की अर्जी पर आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget