एक्सप्लोरर

'वह मुझे कुल्ला कहते हैं...', कालिया कहने के लिए कुमारस्वामी से माफी मांगते हुए बोले कांग्रेस नेता जमीर अहमद खान

कर्नाटक के आवास और वक्फ मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान पहले जेडी(एस) में थे और उनकी गिनती कुमारस्वामी के बेहद करीबी नेताओं में होती थी.

कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने मंगलवार (12 नवंबर, 2024) को केंद्रीय मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए माफी मांगी है. उन्होंने सोमवार को कुमारस्वामी को ‘कालिया’ कहकर संबोधित किया था, जिस पर विवाद शुरू हो गया और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जमीर अहमद खान की टिप्प्णी को नस्ली बताकर इसकी निंदा की थी.

कांग्रेस नेता बी जेड जमीर अहमद खान ने बार-बार यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि उन्होंने पहले भी प्यार में कुमारस्वामी को इस तरह से संबोधित किया है जब उनके बीच घनिष्ठता थी और यह पहली बार नहीं है. आवास और वक्फ मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान पहले जेडीद (एस) में थे और उन्हें कुमारस्वामी का करीबी सहयोगी माना जाता था. कुमारस्वामी पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं.

बी जेड जमीर अहमद खान ने कहा, '....अगर मैंने उन्हें पहली बार ऐसे शब्द से पुकारा होता तो मैंने माफी मांग ली होती...स्नेहवश वह मुझे ‘कुल्ला’ (बौना) कहा करते थे, मैं उन्हें करिअन्ना (काला भाई) कहकर बुलाता था. इसके बावजूद उन्हें या किसी और को इससे ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं.'

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आज से नहीं, बल्कि शुरू से ही स्नेहवश उन्हें इसी तरह बुलाता था. वह मुझे ‘कुलन्ना' कहते थे और मैं उन्हें ‘करिअन्ना’ (उनकी त्वचा के रंग के संदर्भ में) कहता था.'

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बयानों का असर चन्नपटण में विधानसभा उपचुनावों पर पड़ेगा, बी जेड जमीर अहमद खान ने कहा, 'क्यों असर पड़ेगा? मैंने पहली बार इस तरह से उन्हें संबोधित नहीं किया है. जब मेरे और कुमारस्वामी के बीच घनिष्ठता थी, तो वह मुझे ‘कुल्ला’ कहा करते थे, मैं उन्हें करिअन्ना कहता था...अगर जेडी(एस) कार्यकर्ताओं को इससे दुख पहुंचा है, तो मैं माफी मांगता हूं.

जेडी(एस) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सरकार से बी जेड जमीर अहमद खान को उनकी नस्ली टिप्पणी के लिए मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें;-
‘गरीबों से छीनकर मुसलमानों को नौकरी देने की बात करती है कांग्रेस’, आरक्षण को लेकर अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
Embed widget