एक्सप्लोरर

दिल्लीः पार्टी नेता ने राहुल गांधी को लिखा खत, कहा- शीला दीक्षित को उनके पद से हटाया जाए

अपने पत्र में पुरुषोत्तम गोयल ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस को कपिल सिब्बल या योगानंद शास्त्री को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी की अंदरूनी कलह अब दिखने लगी है. कलह जमीन पर तब दिख गया जब सोमवार को पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम गोयल ने मांग कर दी की शीला दीक्षित को उनके पद से हटाया जाए. शीला दीक्षित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. पुरुषोत्तम गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की करारी शिकस्त मिली है इस कारण उन्हें पद से हटाया जाए.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी में दिल्ली मेट्रोपोलिटन काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोयल ने शीला दीक्षित को हटाने की मांग की और अगले साल शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव ‘किसी नए चेहरे’ के साथ लड़ने का सुझाव दिया. हालांकि मेट्रोपोलिटन काउंसिल अब अस्तित्व में नहीं है.

पीसी चाको को भी बदलने की उठी थी मांग

पुरुषोत्तम गोयल के बयान को लेकर शीला दीक्षित ने कहा, ‘‘ठीक है. यह उनकी राय है.’’ गोयल के पत्र से पहले, कांग्रेस नेता रोहित मनचन्दा ने दिल्ली इकाई के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीसी चाको को बदलने की मांग की थी.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर दीक्षित और पीसी चाको में गंभीर मतभेद थे. शीला दीक्षित गठबंधन के खिलाफ थीं तो पीसी चाको चाहते थे कि गठजोड़ हो जाए. आखिरकार दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सभी सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे.

गोयल ने कपिल सिब्बल को बताया CM चेहरा

गोयल ने कहा, ‘‘शीला दीक्षित तीन लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हारी हैं. इस बार वह पार्टी की हार की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती हैं. वह अपनी उम्र की वजह से जमीन पर सक्रिय नहीं हो सकीं और पार्टी का नेतृत्व नहीं कर सकीं. वह विधानसभा चुनावों में एक आपदा साबित होंगी.’’

अपने पत्र में गोयल ने कपिल सिब्बल या योगानंद शास्त्री की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस इन दोनों में से किसी नेताओं को चेहरा बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए.

दिल्लीः ऑटो यात्रियों को आज से ढीली करनी होगी जेब, किराए में हुई बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget