एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता का बयान- टीएमसी के साथ 'दोस्ती' अधिक, 'कुश्ती' कम करने की कोशिश करेगी पार्टी

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हम दोस्ती अधिक और कुश्ती कम करने की कोशिश करेंगे.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष दीप्तिमान घोष ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर गठबंधन के लिए तैयार है. कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बनर्जी स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहती हैं और अगले सप्ताह दिल्ली का दौरा करने वाली हैं.

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर दीप्तिमान घोष ने कहा, "हम दोस्ती अधिक और कुश्ती कम करने की कोशिश करेंगे."

उन्होंने कहा कि कुछ अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी का मुकाबला करने के लिए दोनों दलों के नेतृत्व एक-दूसरे से संपर्क कर रहे हैं. हालांकि, घोष ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सरकार की कोई चूक पाती है तो वह उसकी आलोचना करती रहेगी.

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पार्टी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से संसदीय दल की अध्यक्ष चुना है. दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई. इससे बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विपक्षी दलों के साथ समन्वय की स्थिति में होंगी.

2011 में मुख्यमंत्री बनने से पहले सात बार सांसद रहीं बनर्जी को संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में चुनने से महज दो दिन पहले ही उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी सरकार को हराने की अपील की थी. ममता बनर्जी संसद सदस्य नहीं हैं.

इन फिल्मों से वीकेंड बना सकते हैं खास, 14 Phere से लेकर Hungama 2 तक बढ़ाएंगे आपकी इंटरटेनमेंट की डोज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget