एक्सप्लोरर

National Herald Case: यंग इंडिया का ऑफिस सील करने पर कांग्रेस बोली, महंगाई और बेरोजगारी पर आंदोलन को दबाने की कोशिश

Congress Reaction On ED Action: कांग्रेस ने कहा कि हम लोगों ने 5 तारीख को देशव्यापी महंगाई के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया ,लेकिन दिल्ली पुलिस से लेटर आया कि इस तारीख पर हम कोई प्रदर्शन नहीं कर सकते.

Young India Office Seal: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत यंग इंडिया के ऑफिस को सील कर दिया. ईडी ने कल इस ऑफिस में छापेमारी की थी, जिसके बाद ये कदम उठाया. इस मामले पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आईं हैं. कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि इस समय जो भी कार्रवाई की जा रही है वो काग्रेस को डराने के लिए की जा रही है.

अजय माकन ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस ऑफिस को घेर लिया गया है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने 5 तारीख को देशव्यापी महंगाई के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया, लेकिन दिल्ली पुलिस से लेटर आया कि इस तारीख पर हम कोई प्रदर्शन नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि हम पीछे हटने वाले नहीं है. हम पीएम आवास के साथ साथ राज्यपालों के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि हमलोग तीन मुद्दों पर सरकार को घेरना चाहते है. महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य प्रदार्थ पर जीएसटी का हमलोग विरोध करेंगे.  

‘कुंठित मानसिकता से ग्रसित सरकार’

वहीं कांग्रेस नता अभिषेक मनु सिघंवी ने कहा कि ये सरकार चाहती है कि महंगाई और बेरोजगारी की बात न की जाए. सरकार इस तरह की कार्रवाई करके सभी लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार डर का माहौल बनाना चाहती है लेकिन हम लोग जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि ये सरकार कुंठित मानसिकता से ग्रसित है.

‘पीएम मोदी धमकी की राजनीति में करते हैं विश्वास’

इस मामले पर कांग्रेस (Congress) के एक और नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि कांग्रेस सदन में भी महंगाई (Inflation) की बात सदन में उठाती रही है. हम चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) धमकी की राजनीति में विश्वास करते हैं लेकिन हम मोदी सरकार की अर्थनीति का विरोध जारी रखेंगे और हमारा प्रदर्शन जरुर होगा. जयराम रमेश ने कहा कि इस प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस (Congress) लड़ती रहेगी और जो धमकी देते है वही डरते हैं.

ये भी पढ़ें: National Herald Case: यंग इंडियन ऑफिस को ED ने किया सील, कांग्रेस मुख्यालय और सोनिया गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: महंगाई समेत इन मुद्दों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ बोलेगी हल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget