एक्सप्लोरर

MP के सीधी जिले में विधवा के साथ क्रूरता, राहुल गांधी बोले- 'एक और निर्भया, कब तक सहेंगे नारी पर वार?'

MP के सीधी जिले में एक विधवा के साथ क्रूरता को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'एक और निर्भया, कब तक सहेंगे नारी पर वार?'

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चार लोगों ने कथित तौर पर 45 वर्षीय विधवा महिला के साथ गैंगरेप कर उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डाल दी. इस दरिंदगी पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने गैंगरेप की घटना से जुड़ी खबर साझा करते हुए कहा, ''एक और निर्भया! कब तक सहेंगे नारी पर वार?''

गैंगरेप की घनटा में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. अमिलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक बघेल ने बताया कि सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक गांव में शनिवार रात को यह घटना हुई है. पीड़िता के पति का चार साल पहले निधन हो चुका है और वह आजीविका के लिए गांव में ही अपनी झोपड़ी में छोटी दुकान चलाती है. वह अपनी छोटी बहन और दो बच्चों के साथ वहीं रहती है.

MP के सीधी जिले में विधवा के साथ क्रूरता, राहुल गांधी बोले- 'एक और निर्भया, कब तक सहेंगे नारी पर वार?

बघेल ने शिकायत के हवाले से बताया कि शनिवार रात पीड़िता अपनी दुकान बंद कर झोपड़ी में सोने चली गयी थी, तभी रात करीब दस बजे आरोपी वहां पहुंचे और पीने के लिये पानी मांगा. महिला के इंकार करने पर वे ज़बरदस्ती झोपड़ी में घुस आये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. बलात्कार के बाद उन्होंने पीड़िता के निजी अंगों में लोहे के छड़ डाल कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के बाद अत्याधिक रक्तस्त्राव के कारण महिला बेहोश हो गयी.

उन्होंने बताया कि घटना के समय पीड़िता की 40 वर्षीय छोटी बहन और 16 व 18 वर्ष के दो बेटे घर ही थे. लेकिन वह मदद के लिये लोगों को नहीं बुला सकें क्योंकि उनकी झोपड़ी गांव से अलग सुनसान जगह पर थी.

बघेल ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिये पहले सीधी जिले के अस्पताल में भेजा गया वहां से उसे बेहतर इलाज के लिये पड़ोसी रीवा जिले के शासकीय अस्पताल में भेजा गया है. जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत सुधार के साथ खतरे से बाहर बताई गयी है.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़िता की बहन ने गांव से एक आटों रिक्शा को बुलाया और पीड़िता को अमलिया पुलिस थाने लेकर आई, जहां से पीड़िता को सीधी के जिला अस्पताल में भेजा गया. बघेल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद रविवार को ही चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं.

पुलिस ने बताया कि महिला के शिकायत पर भादवि की धारा 376 (बलात्कार) सहित अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सीधी की घटना में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

किसान आंदोलन और कृषि कानून मामले पर SC कल आदेश देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget