एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'पीएम मोदी कहेंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा', बृजभूषण सिंह के इस बयान पर प्रियंका गांधी बोलीं- हामी का इंतजार है

Wrestlers Protest Update: देश के नामी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठे हैं.

Priyanka Gandhi On PM Modi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवानों के धरने को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) पर तंज कसा है. उन्होंने सोमवार (1 मई) को बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी जी कह दीजिए. देश के खिलाड़ियों को न्याय देने की शुरुआत करिए. आपकी ही हामी का इंतजार है." 

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि पीएम मोदी कहेंगे तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा. अमित शाह और जेपी नड्डा भी कहेंगे तो भी इस्तीफा दे दूंगा. बृजभूषण शरण सिंह के इसी बयान को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट पर पीएम पर निशाना साधा है. इससे पहले बीते शनिवार को प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों से मुलाकात कर उनके प्रति समर्थन जताया था. 

प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

इस दौरान कांग्रेस महासचिव आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार एक बाहुबली और माफिया के सामने नतमस्तक हो गई है. सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचा रही है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से हटाया जाना चाहिए. ये खिलाड़ी हमारा मान हैं. ये देश के लिए पदक जीतती हैं. पूरा देश उनके साथ है. इ्न्हें न्याय मिले-पूरा देश यही चाहता है. 

पीएम मोदी पर बोला हमला

उन्होंने कहा था कि ये किसान परिवारों की बेटियां हैं. ज्यादातर खिलाड़ी मध्यम वर्ग के परिवारों से आते हैं. सबने बहुत संघर्ष किया है, बहुत कुछ सहा है और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा से अपने देश और परिवार का नाम रोशन किया है. इसके अलावा शनिवार को ही प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान भी पीएम पर जोरदार हमला बोला था.

कांग्रेस नेता ने कहा था कि उन्होंने नरेंद्र मोदी के तौर पर एकमात्र ऐसा प्रधानमंत्री देखा है, जो लोगों की व्यथा सुनने के बजाय उनके सामने अपनी व्यथा सुनाते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह से लेकर कई प्रधानमंत्रियों को देखा है, लेकिन ये (मोदी) पहले प्रधानमंत्री हैं, जो लोगों की व्यथा सुनने के बजाय उन्हें अपनी व्यथा सुनाते हैं.

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Politics: अजित पवार को लेकर अटकलों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget