एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान के साथ खुलकर आया चीन, कुवैत और UAE ने भी किया समझौता', पवन खेड़ा ने मोदी सरकार को विदेश नीति पर घेरा

Pawan Kheda on Government Foreign Policy: पवन खेड़ा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार को समर्थन देने की बात की, लेकिन भाजपा ने ऐसे समय में भी अपनी निम्न स्तर की राजनीति नहीं छोड़ी.

Congress on Modi Government: कांग्रेस ने एक बार फिर से मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े करते हुए इसे विध्वंसकारी करार दिया है. कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कोई भी देश भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ.

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा, “मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण भारत दुनियाभर में अलग-थलग होता जा रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत अकेले पाकिस्तान को आतंकी देश कहता रहा, लेकिन किसी भी अन्य देश ने पाकिस्तान को आतंकी देश नहीं कहा.”

कुवैत और UAE ने पाकिस्तान के साथ किया समझौता- पवन खेड़ा

उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत और पाकिस्तान को एक साथ जोड़ने के बाद, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे मिडिल ईस्ट के देशों ने भी ऐसा ही किया. कुवैत ने पाकिस्तान से वीजा पाबंदियां हटा दी हैं और पाकिस्तान के साथ श्रम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने जा रहा है. इसका असर भारतीय श्रमिकों पर पड़ेगा क्योंकि कुवैत के कुल कार्यबल में 30 प्रतिशत भारतीय हैं. इसी तरह यूएई ने पाकिस्तान को भी पांच साल की वीजा सुविधा दे दी है, इससे पहले यूएई की यात्रा करने वाले सभी पाकिस्तानियों को पुलिस सत्यापन से गुजरना पड़ता था.”

चीन-पाकिस्तान का साथ देखकर मौन है मोदी सरकार- पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने आगे कहा, “जब भारत पर संकट आया तो नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों ने भी पाकिस्तान को आतंकी देश नहीं कहा. इस पूरे संघर्ष में चीन और पाकिस्तान जिस तरह एकजुट होकर सामने आए हैं, मोदी सरकार उस बारे में बिल्कुल चुप है.”

सरकार को चुनौतियों का सामना करने के लिए गंभीर होना चाहिए- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने कहा, “मोदी सरकार ने विशेषज्ञों की सलाह की अनदेखी कर सारी नीतियां ट्रोलर्स को सौंप दी हैं.” उन्होंने इंदिरा गांधी जैसे नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा, “जिन नेताओं को यह सरकार ट्रोल करती है, आज उन्हीं से उसी सीखने की जरूरत है. सरकार को उन चुनौतियों का सामना करने के लिए गंभीर होना चाहिए, जो अप्रैल और मई 2025 में सामने आई हैं.”

विपक्ष के सांसद भारत की बात मजबूती से रख रहे- पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस और पूरे विपक्ष की ओर से देशहित में एकजुट होकर मोदी सरकार को समर्थन देने की बात करते हुए कहा कि भाजपा ने इस गंभीर संकट के समय भी अपनी निम्न स्तर की राजनीति नहीं छोड़ी और अपने विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाती रही. सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई.

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, “सरकार को जब समझ में आया कि विध्वंसकारी विदेश नीति के कारण हम अलग-थलग हो गए हैं, तो सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेशों में भेजा गया. विपक्षी सांसद विदेशों में भारत की बात मजबूती से रख रहे हैं, जबकि भाजपा के कुछ सांसद तुच्छ राजनीति कर रहे हैं.”

आखिर किन शर्तों पर पाकिस्तान के साथ हुआ संघर्ष विराम?

पवन खेड़ा ने कहा, “सरकार उन आतंकवादियों के बारे में अब तक कोई जवाब नहीं दे पाई है, जो पहलगाम हीं नहीं, कई अन्य हमलों के लिए भी जिम्मेदार थे. जवाब देने के बजाए प्रधानमंत्री फिल्मी डायलॉगबाजी का सहारा ले रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “देश को आजतक जवाब नहीं मिला कि पुंछ, गांदरबल, गुलमर्ग और पहलगाम हमलों में शामिल आतंकियों का क्या हुआ? संघर्ष विराम किन शर्तों पर हुआ? हाफिज सईद, मसूद अजहर बचकर कैसे निकल गए? संघर्ष विराम की शर्तों में इन आतंकियों को वापस लाना शामिल है या नहीं?”

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget