एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पूरी दुनिया में जिस ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा, किसने तैयार किया था उसका LOGO? इंडियन आर्मी ने बताया

पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने के आधे घंटे के अंदर ही भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम को दुनिया को बताया दिया था. सेना ने एक्स हैंडल से ऑपरेशन सिंदूर का लोगो जारी किया था.

Operation Sindoor Logo: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन को ‘सिंदूर’ नाम देने के लिए जिस जबरदस्त लोगो का इस्तेमाल किया गया था, उसे तैयार करने में भारतीय सेना के दो सैनिकों की अहम भूमिका थी, जिनका नाम लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह है. भारतीय सेना ने अपनी बातचीत पुस्तिका में इन दोनों सैनिकों के बारे में खुलासा किया है.

भारतीय सेना की बातचीत पुस्तिका सैनिकों को दी जाती है, जिसमें हर महीने सेना का लेखा-जोखा होता है. इस मैगजीन में ही सेना ने 6-7 मई की रात को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान सहित सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों की वॉर-रूम में तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया है.

भारतीय सेना ने X पर शेयर किया था ऑपरेशन सिंदूर का लोगो

पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने के महज आधे घंटे के अंदर ही भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम को दुनिया को बता दिया था. भारतीय सेना के आधिकारिक X हैंडल (ADGPI) से ऑपरेशन सिंदूर का लोगो जारी किया गया था.

लोगो के साथ ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी

लोगो में अंग्रेजी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा था, जिसमें एक ‘ओ’ को कटोरी के रूप में दर्शाया गया, जिसमें सिंदूर भरा था, जबकि इसके बाद वाले ‘ओ’ के आसपास सिंदूर बिखरा पड़ा था. भारतीय सेना ने रात 1:51 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो जारी कर प्रभावशाली संदेश देते हुए लिखा था, ‘‘पहलगाम हमला, न्याय हुआ. जय हिंद.’’

ऑपरेशन के बाद सेना और सरकार के हर कार्यक्रम में दिखा सिंदूर का लोगो

6-7 मई की रात से ही ऑपरेशन सिंदूर का लोगो सेना और सरकार के हर कार्यक्रम में दिखाई पड़ता है क्योंकि ये लोगो ही पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए न्याय है.

22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने धर्म के नाम पर चुन-चुनकर 26 पर्यटकों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था. आतंकियों ने मारे गए पीड़ितों की पत्नियों को खासतौर से (पीएम) मोदी को पैगाम देने की धमकी दी थी. ऐसे में पीएम मोदी के निर्देश पर सेना की जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया क्योंकि आतंकियों ने देश की बहन-बेटियों के सिंदूर को मिटाया था.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत मारे गए 100 से ज्यादा आतंकी

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 100 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था. इनमें कई टॉप कमांडर भी शामिल थे.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget