एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा- दशरथ के महल में 10 हजार कमरे थे, कहां बनेगा राम मंदिर?

मणिशंकर अय्यर ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने मोदी को नीच कहा था. जिसे बीजेपी ने चुनाव में खूब भुनाया.

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अयोध्या के राम मंदिर और बाबरी मस्जिद पर ऐसा बयान दिया जिसपर नये सिरे से सियासी हंगामा शुरू हो गया है. उन्होंने दिल्ली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) द्वारा आयोजित मुशायरा ''एक शाम बाबरी मस्जिद के नाम" में कहा कि 6 दिसम्बर 1992 (बाबरी मस्जिद ढहाने का दिन) को जो पाप हुआ उसको हम नहीं रोक सके लेकिन अब हमें इस तरह के पापों को रोकना होगा.

अय्यर ने कहा, ''हम कहते हैं कि मंदिर आप जरूर बनाइए अगर आप चाहते हैं तो. लेकिन आप कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे? मंदिर वहीं बनाने का क्या मतलब है? दशरथ बहुत बड़े महाराजा थे. कहा जाता है कि उनके महल में 10 हजार कमरे थे. तो कौन जानता है कि कौन सा कमरा कहां था. इसलिए यह कहना कि हम सोचते हैं कि भगवान राम यहीं पैदा हुए थे तो इसलिए यहीं बनाना है. क्योंकि पहले वहां मस्जिद है और वहां हम मंदिर बनाएंगे. हम ये कहें कि अल्लाह में भरोसा रखना कोई गलत चीज है एक हिन्दुस्तानी के लिए.''

बयानबाजी की वजह से कभी कांग्रेस से निलंबित किये जा चुके मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा कि सवाल ये नहीं कि ये किसकी जमीन है सवाल ये है कि जो भारत का मुसलमान है वो इज़्ज़त के साथ यहां रह सकता है या नहीं? कितना भी दुख हो लेकिन 6 दिसम्बर 1992 को हुआ उस दुख को नहीं भूलिए. हम भारतीय नहीं है क्योंकि हम हिन्दू या मुसलमान हैं.

अय्यर ने कहा कि यहां दुनिया की दूसरी आबादी मुसलमानों की हैं. बंटवारा हुआ तो मुसलमानों का बंटवारा नहीं हुआ होता तो 60 करोड़ मुसलमानों की आवाज कौन दबा सकता. बंटवारे के बाद भी मुसलमानों ने भारत के प्रति अपनी वफादारी दिखाई लेकिन आज के दिन प्रश्नचिन्ह लगा देना इससे बड़ा पाप नहीं है. भारत आगे बढ़ रहा है क्योंकि हम सबको समान समझते हैं.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बाबरी मस्जिद को गिराने से हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को तोड़ा गया और कौमी एकता पर आक्रमण किया गया. वो शक्तियां जो सेक्युलरिस्म में भरोसा नहीं रखती वे सत्ता में हैं और पिछले 5 साल में उन्होंने इसका दुरुपयोग किया है.

बीजेपी के नेता प्रेम शुक्ला ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर पर कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. वह हिंदुओं का विरोध करती है. ध्यान रही कि कांग्रेस राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात करती है.

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस में वापसी

पहले भी विवादों में रहे हैं अय्यर पहली बार नहीं है जब मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'चायवाला' बयान दिया था. उन्होंने कांग्रेस की बैठक को लेकर कहा था कि ''अगर मोदी यहां चाय बेचने आते हैं तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी.''

मणिशंकर अय्यर ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने मोदी को नीच कहा था. जिसे बीजेपी ने चुनाव में खूब भुनाया. हालांकि राहुल गांधी ने अय्यर को फटकार जरूर लगाई और उन्हें निलंबित कर दिया गया. लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से उन्हें पार्टी में वापस ले लिया गया.

मैंने 2014 से पहले सोचा नहीं था कि मोदी कभी PM बनेंगे: मणिशंकर अय्यर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget