एक्सप्लोरर

शरद पवार से मिले कांग्रेस नेता कमलनाथ, करीब आधा घंटा चली मुलाकात

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब आधा घंटा चली. यह मुलाकात पवार के निवास पर हुई.

नई दिल्ली: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मंगलवार को एक बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी विरोधी कई पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की. वहीं इस बैठक से अलग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब आधा घंटा चली.

यह मुलाकात पवार के निवास पर हुई. उनकी यह मुलाकात ऐसे दिन हुई जब पवार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक को गैर-कांग्रेसी तीसरे मोर्चे के गठन के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है. दोनों नेताओं की इस मुलाकात से नई अटकलों को हवा मिली है. हालांकि, पवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी और कमलनाथ उनसे मिलना चाहते थे क्योंकि पवार पिछले दिनों अस्वस्थ हो गए थे.

बीजेपी के खिलाफ एकजुट?

वहीं बीजेपी विरोधी कई पार्टियों के नेताओं की एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हुई बैठक को बीजेपी के खिलाफ विपक्षी नेताओं के एकजुट होने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि बैठक में शामिल रहे विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि ये बैठक बीजेपी के खिलाफ किसी मोर्चे के गठन के लिए नहीं बुलाई गई थी.

पवार के घर हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस से यशवंत सिन्हा, एनसीपी से माजिद मेमन और वंदना चव्हाण, नेशनल कांफ्रेंस से उमर अब्दुल्ला, आम आदमी पार्टी से सुशील गुप्ता, सीपीआई से विनय बिश्वम, सीपीएम से नीलोत्पल बसु, राष्ट्रीय लोकदल से जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी से घनश्याम तिवारी शामिल हुए. बैठक के बाद जानकारी दी गई कि कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, विवेक तन्खा और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कांग्रेस के पांच नेताओं को बुलाया गया था लेकिन इनमें से कोई नहीं आया.

यह भी पढ़ें: शरद पवार के घर हुई बैठक के बाद राष्ट्रमंच के नेताओं ने कहा- BJP के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए नहीं थी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget