एक्सप्लोरर

बंगाल में गठबंधन पर सस्पेंस! सीट शेयरिंग पर जयराम रमेश बोले- 'तू-तू, मैं-मैं होती रहती है'

Lok Sabha Elections 2024: एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस की बात सपा और आप के साथ बन गई है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल में टीएमसी से अभी भी खटपट चल रही है.

Jairam Ramesh On Alliance With TMC: लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीत आते-आते इंडिया गठबंधन पड़ी दरार अब धीरे-धीरे भरती जा रही है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा से सीट शेयरिंग पर बात बनने के बाद दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी पार्टी (आप) कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. वहीं, पश्चिम बंगाल में अभी भी पेंच फंसा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) लगातार कह रही है कि वो गठबंधन नहीं करेगी.

जबकि कांग्रेस महासचिव जयरमेश ने कहा कि टीएमसी के साथ कांग्रेस की चर्चा चल रही है. ममता बनर्जी का कांग्रेस सम्मान करती है. उन्होंने कहा, "टीएमसी ने कहा है कि मैं इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहती हूं. तृणमूल कांग्रेस औऱ हममें तू-तू, मै-मैं होती रहती है. हम ममता बनर्जी की इज्जत करते हैं. हमने ही उन्हें सांसद बनाया. नई पार्टी बनाई उसमें भी कांग्रेस है. भले ही अलग पार्टी उन्होंने बना ली हो लेकिन दिल से कांग्रेसी ही हैं."

'अंतिम रूप देने में लग रहा समय'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "समय लगा अंतिम रुप देने के लिए. बार बार यह कहा जाता था कि कांग्रेस पार्टी सुस्त है. हम विधानसभा के स्तर पर इन पार्टियों से जरुर लड़ रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हम एक हैं. पलटी कुमार और आरएलडी को छोड़कर सभी 26 पार्टियां साथ में हैं. 14-15 मार्च को हमारी मुंबई में रैली होगी, हो सकता है कि वो ज्वाइंट रैली हो."

डेरेक ओ'ब्रायन ने क्या कहा था?

दरअसल, हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा था कि बंगाल में टीएमसी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, "कुछ हफ्ते पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि टीएमसी बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. हम असम की कुछ सीटों और मेघालय की तुरा लोकसभा सीट पर भी मैदान में हैं. इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है."

ये भी पढ़ें: AAP-कांग्रेस में बन गई बात! जानें दिल्ली से गुजरात, हरियाणा से गोवा तक क्या हो सकता है सीट बंटवारे का फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget