एक्सप्लोरर

गुलाम नबी आज़ाद के PM की तारीफ पर कांग्रेस नेता हरीश रावत बोले- अभी मोदी जी की तारीफ भूसे में सुई ढूंढने जैसा है

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि आजाद जी की हर बात में कोई उद्देश्य नहीं ढूंढना चाहिए. लेकिन देश में फिलहाल मंहगाई बढ़ रही है, किसान परेशान हैं. ऐसे में मोदी जी की तारीफ भूसे में सुई ढूंढने जैसा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, जिस पर अब कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है. हरीश रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री के लिए चायवाला शब्द हम सबकी जुबान पर गुलाम नबी आजाद ने ही चढ़ाया था. बता दें की आज जम्मू में आज़ाद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपनी असलियत नहीं छुपाते हैं.

हरीश रावत ने कहा, "आजाद जी की हर बात में कोई उद्देश्य नहीं ढूंढना चाहिए. लेकिन देश में फिलहाल मंहगाई बढ़ रही है, किसान परेशान हैं. ऐसे में मोदी जी की तारीफ भूसे में सुई ढूंढने जैसा है. हालांकि आजाद ने किस भाव से बात कही है, वो वही जानते हैं. कल तो उन्होंने देश के हालात पर चिंता भी व्यक्त की थी."

आपको बता दें कि बीते रोज़ जम्मू में गुलाम नबी आज़ाद की अध्यक्षता में G-23 नेताओं की बैठक हुई थी. गांधी ग्लोबल फैमिली की बैठक में कांग्रेस के तमाम नेता जुटे थे. इस शांति सम्मेलन में आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, राज बब्बर जैसे कांग्रेस के G-23 नेता शामिल हुए थे. इस पर रावत ने कहा कि वो सभी हमारे वरिष्ठ नेता हैं. उनके उठाए गए मुद्दों का सोनिया गांधी ने सामाधान भी निकाल दिया. संगठन में चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि राज्यों के चुनाव के बाद संगठन के चुनाव होंगे.

पीएम की तारीफ में क्या बोले आज़ाद आज पीएम मोदी की तारीफ करते हुए गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, ठहमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो गांव से थे, कुछ भी नहीं थे, बर्तन मांजते थे, चाय बेचते थे. सियासी तौर पर हम उनके खिलाफ हैं, लेकिन कम से कम जो अपनी असलियत है उसको नहीं छिपाते. जो आदमी अपनी असलियत छुपाता है वह आरज़ी दुनिया में रहता है. आदमी को फख्र होना चाहिए

पीएम मोदी पर रावत का निशाना हरीश रावत ने आज पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत ने जो पब्लिक सेक्टर खड़ा किया था उस पब्लिक सेक्टर को बेचकर पूंजीपतियों के खजाने भरने जा रहे हैं. इस सरकार में सिर्फ दो ही लोग निर्णय लेते हैं."

एंटीलिया धमकी मामला: संदिग्ध अपराधियों को तलाशना हुआ मुश्किल, सीसीटीवी में टोल को पार करते नहीं आए नजर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget