एक्सप्लोरर

MP कांग्रेस में घमासान पर बोले दिग्विजय सिंह- अनुशासनहीनता पार्टी में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मध्यप्रदेश कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया के सामने आए और अपनी सफाई दी. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया और कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. आज प्रेस कॉनफ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने वन मंत्री सिंगार से मतभेद को लेकर तो इनकार किया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अनुशासनहीनता पार्टी में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

गौरतलब है कि  मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री उमंग सिं​घार ने हाल में ही दिग्विजय​ सिंह को ब्लैकमेलर बताया था. उन्होने दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप भी लगाया है, जिसके बाद से मध्यप्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ है.

वन मंत्री उमंग सिंघार के बारे में उन्होंने कहा कि हर पार्टी में अनुशासन होना चाहिए चाहें कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो कार्रवाई होनी चाहिए. दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने सिंधिया और दीपक बावरिया से भी चर्चा की है. किसी के साथ उनका कोई विवाद नहीं है.

RSS और बीजेपी पर लगाए गए आरोप पर दी सफाई

बीजेपी और RSS द्वारा ISI से पैसा लेने वाले अपने बयान पर उन्होंने कहा,''मेरी राजनीतिक लड़ाई बीजेपी की विचारधारा से है. मैंने कभी इस मामले में समझौता नही किया. ये वो विचारधारा है जिसने देश की एकता को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा , '' यह पूरी कहानी तब शुरू हुई जब बीजेपी आईटी सेल के सदस्य ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल के बलराम सिंह को 2017 में एसटीएफ ने ISI से पैसे लेते हुए पकड़ा था, लेकिन तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार ने न तो उन पर NSA का आरोप लगाया और न ही उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की.'' उन्होंने कहा कि भविष्य की लड़ाई अब मैं  कमलनाथ और सोनिया जी पर छोड़ता हूं.

चिदंबरम को बताया बेगुनाह

वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल भेजे जाने को लेकर एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''पी चिदंबरम बेगुनाह हैं. उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया और ना ही कर सकते हैं. मैं उनको लंबे समय से जानता हूं. मोदी सरकार बदला लेने वाली सरकार है और इसलिये झूठे मामलों में विरोधियों को फंसाया जा रहा है. ये सरकार चलाने का गुजरात टाइप पेटर्न है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget