एक्सप्लोरर

Exclusive: 'पीएम मोदी ने आर्थिक फैसलों में चूक की', abp न्यूज से बोले दिग्विजय सिंह- बाद में सोचते हैं प्रधानमंत्री

Digvijay Singh News: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम के लिए गए फैसलों के कारण आज हमारी अर्थव्यवस्था ऐसे दौर से गुजर रही जब एक डॉलर की कीमत 80 रुपये तक पहुंच गई है.

Digvijay Singh Exclusive: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने देश में हो रही मौजूदा राजनीति को लेकर एबीपी न्यूज से कहा कि मैंने हमेशा राजनीति को विचानधारा से जोड़ा है और उसी के चश्मे से देखा है. इस देश में एक विचारधारा है जो कि सभी को साथ लेकर चलती है, ये सांप्रदायिक सद्भाव की विचारधारा है, गांधीवादी विचारधारा है. एक विचारधारा वामपंथी की है. तीसरे विचारधारा है जो राजनीति में धर्म को हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है. ये विचारधारा हमारी सनातनी परंपरा के खिलाफ है. सत्ता में अब नफरत की विचारधारा है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने आज तक जो फैसले लिए, जैसे कि नोटबंदी, जीएसटी, कोविड के समय जो निर्णय लिए गए, इन्हें लेने के बाद पीएम सोचते हैं. फैसले लेने से पहले पीएम नहीं सोचते. उन्होंने आर्थिक फैसलों में चूक की है. आज हमारी अर्थव्यवस्था ऐसे दौर से गुजर रही जब एक डॉलर की कीमत 80 रुपये तक पहुंच गई है. पहले कांग्रेस के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने खुद इसे मुद्दा बनाया था. नरेंद्र मोदी ने काले धन का, स्विस बैंक में पैसों का मुद्दा उठाया था, लेकिन अब उनके कार्यकाल में स्विस बैंक में जमा पैसा बढ़ गया है. उन्होंने एसआईटी का गठन किया था, लेकिन हमें तो आज तक रिपोर्ट नहीं मिला. कहां है वो काला धन? पनामा पेपर के मामले क्या कार्रवाई हुई? पीएम मोदी से सवाल करना ही असंभव है क्योंकि वे पीसी करते नहीं हैं. 

अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों पर क्या बोले दिग्विजय सिंह?

अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव से पहले इस तरह के बयान जरूर आते हैं. चुनाव आते ही इनके ऐसे बयान आने लगते हैं. यहां प्रश्न चुनाव हारने जीतने का नहीं है, प्रश्न विचारधारा का है. जीत-हार से अहम विचारधारा होती है. प्रश्न ये है कि ये सरकार किस विचारधारा पर काम कर रही है? 

दिग्विजय सिंह ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि देश में लोगों का वेतन बढ़ा नहीं है, लेकिन खर्चें बढ़ गए हैं. स्कूल फीस, खान-पान की चीजें, पेट्रोल-डीजल के दाम, हर जगह कीमतें बढ़ी हैं. देश में बेरोजगारी बढ़ गई है, लेकिन सरकार पता नहीं क्या कर रही है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी करते वक्त कहा था कि फेक करेंसी बंद हो जाएगी. आज सबसे ज्यादा फेक करेंसी गुजरात में पकड़ी जा रही है. काला धन भी वापस नहीं आया और देश में आतंकवाद भी खत्म नहीं हुआ है. 

नेशनल हेराल्ड मामले पर क्या बोले दिग्विजय सिंह?

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पैसों का कोई लेनदेन नहीं हुआ. जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो गलत हैं. चोरी, गबन जैसे आरोप बेबुनियाद हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं है. ये पूरी तरह से राजनीतिक षडयंत्र है, नेहरू-गांधी परिवार को बदनाम करने का. 

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया जारी है- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2017 में अध्यक्ष का चुनाव हुआ था. निर्विरोध रूप से राहुल गांधी अध्यक्ष चुने गए थे और वे दो साल तक अध्यक्ष रहे. 2019 के चुनाव में नतीजे हमारे खिलाफ जाने के बाद उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था. उसके बाद पार्टी ने तय किया सोनिया गांधी अध्यक्ष रहेंगी और वो हैं. आज भी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. अगले महीने या सितंबर तक चुनाव हो जाएंगे. कितने दल हैं जहां ऐसे चुनाव होते हैं? 

"बीजेपी जनतंत्र में विश्वास नहीं रखती"

मध्य प्रदेश में चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी जो बाद में गिर गई तो फिर जनता अगले चुनाव में कांग्रेस पर विश्वास क्यों करे. इसपर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं गोवा, महाराष्ट्र और भी कई जगह ऐसा किया गया. बीजेपी (BJP) जनतंत्र में विश्वास नहीं रखती है, धनतंत्र में रखती है. विधायकों को 20-35 करोड़ रुपये दिए गए. मध्य प्रदेश में इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया जिम्मेदार है. बीजेपी ने ईडी (ED) को हथियार बना लिया है. हिंदुत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे हिंदू विरोधी दिखाया जाता है. मैं पहले भी अयोध्या गया हूं और फिर जाऊंगा. मेरे लिए धर्म आस्था का प्रश्न है, राजनीति का नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

West Bengal SSC Scam: कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर TMC ने कहा- 'कोर्ट के फैसले का है इंतजार'

Maharashtra Politics: देवेद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज- 'महाराष्ट्र में अघोषित आपातकाल था, इसे फिर नंबर वन बनाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget