एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: देवेद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज- 'महाराष्ट्र में अघोषित आपातकाल था, इसे फिर नंबर वन बनाएंगे'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछली सरकार की कमियों को उजागर किया है और कहा है कि राज्य में ढाई साल से अघोषित आपातकाल चल रहा था, फिर से इसे नंबर बन बनाएंगे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis)ने पिछली उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला है और उसकी खामियां गिनाईं हैं. फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में ये पहली बार हुआ कि जिसने भी सरकार के विरुद्ध बोला उसपर बदले की भावना से कार्रवाई की गई. ढाई साल राज्य में अघोषित आपातकाल (Undeclared Emergency) था. अब मोदी जी (PM Modi) के नेतृत्व में हमें मौका मिला है, एक बार फिर से महाराष्ट्र को पहले पायदान पर लेकर आना है. जब तक हम ये हासिल नहीं कर लेते तब तक हमें रुकना नहीं है.

फडणवीस ने कहा कि, जिस तरह से महाविकास आघाड़ी सरकार (MVA) ने एक तरफ बदले की भावना से काम किया तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार (Corruption)पर भ्रष्टाचार किया. ऐसी परिस्थिति में हम ने निर्णय लिया है कि इस सरकार के हर काम करने के तरीके पर सवाल उठाएंगे. इन सबकी वजह से ही ढाई साल से राज्य की प्रगति रुकी हुई थी.

शिवसेना-भाजपा की सरकार बने, ये भगवान की इच्छा थी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझसे कई बार लोग पूछते हैं कि ये कैसे हुआ? मैं उन्हें यही जवाब देता हूं कि ऐसा होना, एकनाथ शिंदे (शिवशेना) और बीजेपी की सरकार बने यह भगवान की इच्छा थी. महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता ही ईश्वर है और महाराष्ट्र की जनता की चाहत थी कि ये सरकार बने. आज जो सरकार है वो जनता की सरकार है, दोनो ने मिलकर आज सही सरकार बनाया है. जब 2019 में निर्णय आया मै फोन कर रहा था लेकिन उद्धव जी फोन नही उठा रहे थे. 

मैंने कहा था-मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी मत करना

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कभी सत्ता का लोभ नहीं रहा. हमने कभी भी कुर्सी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी. हमेशा से ही राज्य के जनता के लिए काम करते आए. उनके हक के लिए लड़ते आए और इसीलिए मैंने इस सरकार से कहा भी था कि, " मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी मत करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं." हम कभी सत्ता के लिए नहीं लड़े, हमने हमेशा विचारों की लड़ाई लड़ी है. एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होगे ये अचानक नही हुआ और शिवसेना को कोई शब्द नही दिया गया था.

सच्ची शिवसेना आज हमारे साथ है

उस वक्त( ढाई साल पहले) शिवसेना ने हमसे बेईमानी की थी. मैं माइनॉरिटी वाली शिवसेना की बात कर रहा हूं. सच्ची शिवसेना इस वक़्त हमारे साथ है. सत्य परेशान हो सकता है, सत्य प्रलंबित भी हो सकता है, लेकिन सत्य कभी भी पराजित नहीं हो सकता है. किसी भी सरकार का एक ही मुखिया होता है।और हमारी सरकार के मुखिया एकनाथ शिंदे हैं.

चंद्रकांत पाटिल के बयान को तोड कर दिखाया गया, उसका गलत अर्थ बताया गया. आज हिंदुत्व की सही सरकार है, जो व्यक्ति इस देश को अपना समझता है और संस्कृति मानता है वो असली हिंदुत्ववादी है.

हमारी पार्टी कोई प्राइवेट लिमिटेड पार्टी नहीं है

फडणवीस ने कहा कि,अभी 12 विधान परिषद के विधायकों की नियुक्ति होनी है और उसके लिए 200 लोगो ने हमे बायोडाटा दिया है, लेकिन हम सबको पद तो नहीं दे सकते हैं. इसे लेकर कुछ लोग नाराज हो सकते हैं लेकिन उनकी नाराजगी को हम दूर कर सकते हैं. हम सब इसपर विचार करेंगे, जो पार्टी निर्णय लेगी उसको सबको मानना है. हमारी पार्टी कोई प्राइवेट लिमिटेड पार्टी नहीं है. ये विचारों की पार्टी है, बीजेपी जनता के लिए त्याग करने वाली पार्टी है और हमें अच्छा लगा कि एकनाथ शिंदे 24 घंटे काम करने वाले नेता हैं. 

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: 'जल्द गिर जाएगी एकनाथ शिंदे सरकार, महाराष्ट्र में होंगे मध्यावधि चुनाव', आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

West Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर TMC का फैसला- 'न्यायालय के निर्णय के बाद हम फैसला लेंगे और कार्रवाई करेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget