एक्सप्लोरर

Haryana Assembly Elections: राहुल गांधी के नक्शे कदम पर दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा में कर रहे ये काम

Deepender Singh Hooda: हरियाणा में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पदयात्रा करके लोगों से मिल रहे हैं और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. 

Congress leader Deependra Hooda: हरियाणा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं. कांग्रेस सांसद राज्य में 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे हैं और सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा को हरियाणा में भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है. 

इस कड़ी में हुड्डा कभी मजदूर महिलाओं के साथ भोजन करते हैं तो कभी नंगे पैर गंदे पानी में उतरकर सफाई करते हैं. एक तरफ जहां कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आम जनता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. पदयात्रा के दौरान हुड्डा का लोग काफी गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं. 

महिलाओं का मिला समर्थन

दीपेंद्र हुड्डा अपनी पदयात्रा के दौरान कभी बुजुर्गों के पैर छूते हैं तो कभी बच्चों संग सेल्फी क्लिक करा रहे हैं. महिलाएं भी बड़ी संख्या में उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं. जुलान में पहुंचकर हुड्डा जमीन पर बैठ गए और महिलाओं के साथ भोजन किया. हुड्डा को महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं और कहा कि हमें भरोसा है कि तुम इनका हल करोगे. 

भावुक हुईं महिलाएं

दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा अंबाला, करनाल, राई, पानीपत, जुलाना और सोनीपत शहरों से होकर गुजर चुकी है. व्यापारियों ने भी उनकी पदयात्रा को समर्थन दिया. पानीपत ग्रामीण विधानसभा में हुड्डा ने एक कमलेश नाम की महिला से बात की जो काफी भावुक हो गई. महिला ने खुद को बढ़ती महंगाई से त्रस्त बताया. दीपेंद्र अपनी यात्रा के दौरान लोगों से लगातार सुझाव भी मांग रहे हैं ताकि उन्हें कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल कर सके. हुड्डा ने लोगों से कहा, आप अपने हर सुझाव को हमें दीजिए ताकि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें पूरा किया जा सके. 

अमित शाह का वार

 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा पर महेंद्रगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी सवाल पूछा गया और उन्होंने कांग्रेस और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा. वहीं हुड्डा ने भी बीजेपी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, 'इस पदयात्रा के जरिए हम लोगों को ये बता रहे हैं कि बीजेपी को चुनाव के समय लोगों की याद आई है वरना बीते 10 सालों से इन्होंने लोगों को परेशान किया हुआ है.' 

ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता वो लोग...', हरियाणा में कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाला है कुमारी शैलजा का ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget