एक्सप्लोरर

'मुझे नहीं पता वो लोग...', हरियाणा में कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाला है कुमारी शैलजा का ये बयान

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा के चुनाव इसी साल अक्टूबर में होने की संभावना है. दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद अब कुमारी शैलजा कांग्रेस की ओर से पदयात्रा शुरू करने जा रही हैं.

Haryana News: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा (Kumari Selja) इसी महीने के अंत में पदयात्रा की शुरुआत करेंगी. उनकी यह पदयात्रा हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से ठीक पहले होने जा रही है. इसके माध्यम से वह अपनी पार्टी का आधार शहरी क्षेत्रों में मजबूत करने की कोशिश करेंगे. बता दें कि उनसे पहले पार्टी के एक अन्य सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने भी पदयात्रा की शुरुआत की है. इस पर कुमारी शैलजा का कहना है कि 'मुझे नहीं पता कि वह क्या कर रहे हैं.''

कांग्रेस की महासचिव कुमारी शैलजा ने दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा को लेकर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ''मुझे नहीं पता कि यह प्रदेश कांग्रेस कमिटी कर रही है या कौन क्या कर रहा है. मैं वहां नहीं थी. मुझे नहीं पता कि वे क्या कर रहे हैं.'' हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पिछले सप्ताह ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा की घोषणा की थी. हुड्डा ने नायब सिंह सैनी के क्षेत्र करनाल में 15 जुलाई को पदयात्रा शुरू की थी.

पार्टी में संरचनात्मक बदलाव पर यह बोलीं कुमारी शैलजा
हरियाणा में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांच सीटें जीत ली हैं और उसने सत्तारूढ़ बीजेपी को बराबरी की टक्कर भी दी है. वहीं, कुमारी शैलजा से यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पार्टी की हरियाणा इकाई में संरचनात्मक बदलाव की जरूरत है? इस पर शैलजा ने कहा, ''अगर चीजें वैसे ही चलती रहीं जैसे वे चल रही हैं. यह अब पूरी तरह से एकतरफा है, जो विधानसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं लाएगा. इससे गलत संदेश जाता है. इस समय एकाधिकार जैसी स्थिति लग रही है.''

हरियाणा में इस साल अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने के आसार हैं. उधर, लोकसभा की पांच सीट जीतकर कांग्रेस उत्साहित है और उसे विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है क्योंकि उसके बड़े नेता कुमारी शैलजा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Haryana News: झज्जर में पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget