एक्सप्लोरर

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- हमने नहीं गृहमंत्री ने भ्रम पैदा किया, उन्होंने कहा था कि NRC लागू होगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि एनआरसी को लेकर दोनों सदनों में गृह मंत्री के बयान से भय और अनिश्चितता का माहौल बना है. सरकार इसके लिए जिम्मेदार है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर पीएम मोदी के वार पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भय और अनिश्चितता का वातावरण हमारे द्वारा नहीं, बल्कि दोनों सदनों में गृह मंत्री द्वारा दिए गए उन बयान से पैदा हुआ, जिनमें उन्होंने कहा था कि एनआरसी लागू होगा.

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री को एनआरसी, सीएए जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक बुलानी चाहिए.'' पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘दोनों सदनों में गृह मंत्री के बयान से भय और अनिश्चितता का माहौल बना है. सरकार इसके लिए जिम्मेदार है.’’ इस समय देश भर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे को लेकर अगर ‘‘संवेदनशील और गंभीर’’ हैं, तो उन्हें उपचारात्मक उपाए करने चाहिए और इस मामले पर चर्चा करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय एकता परिषद (एनआईसी) में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलानी चाहिए.

आनंद शर्मा ने कहा, “नागरिकता संशोधन कानून से जुड़ा मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है. इसलिए इंतजार करना चाहिए. इसे लागू नहीं करना चहिये.” उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की स्थिति का भी ध्यान देना चाहिए और प्रदर्शन कर रहे लोगों की बात सुननी चाहिए.

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ''CAA और NRC के बारे में चिंता का सबसे बड़ा विषय है- संविधान की आत्मा पर सीधा हमला. अब जब संविधान पर ही हमला हो जाएगा, तो कौन सुरक्षित होगा. क्योंकि, आज भारतवासी जो कुछ भी हैं, संविधान की बदौलत ही तो हैं.''

पीएम मोदी का समूचे विपक्ष पर हमला, बोले- मुसलमानों से CAA-NRC दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं, 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, उनसे नागरिकता कानून और एनआरसी दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग किस तरह अपने स्वार्थ के लिए, अपनी राजनीति के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये पिछले हफ्ते सभी देखा है. जो बयान दिए गए, झूठे वीडियो, उकसाने वाली बातें कहीं, उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया पर डालकर भ्रम और आग फैलाने का गुनाह किया है.

CAA: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- दीदी तो कोलकाता से सीधे UN पहुंच गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget