एक्सप्लोरर

कर्नाटक: बागी विधायकों को खुश करने की कोशिश, सभी को बनाएंगे मंत्री, मौजूदा मंत्री देंगे इस्तीफा

कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद अब एक निर्दलीय विधायक ने भी गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेकर बीजेपी को समर्थन देने का एलान कर दिया है. इस एलान के बाद अब राज्य में कांग्रेस-जेडीएस सरकार का काउंट डाउन शुरू माना जा रहा है.

बेंगलुरु: कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक में हर पल एक नया मोड़ आ रहा है. अपनी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस अब नया दांव चलने की तैयारी में हैं. कांग्रेस जेडीएस के मंत्री इस्तीफा सौपेंगे. इसके बाद बागी विधायकों को खुश करने और मनाने के लिए उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा. इस पूरी सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने सरकार के सुरक्षित होने का दावा किया है.

कांग्रेस-जेडीएस के इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों के अलावा एक निर्दलीय विधायक एच नागेश ने भी सरकार से समर्थन वापस लेकर बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. जानकारी के मुताबिक एच नागेश भी मुंबई के उसी होटल के लिए रावान हो गए हैं, जहां इस वक्त बागी विधायकों ने इस्तीफा जमाया हुआ है.

इस बीच बीजेपी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कर्नाटक की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बीजेपी का कहना है कि कर्नाटक की स्थिति के लिए कांग्रेस और जेडीएस ही जिम्मेदार हैं. सिद्दरामैया और कुमारस्वामी में अहम की लड़ाई चल रही है. कर्नाटक में अगर स्वत: सरकार गिरती है तो बीजेपी दावा पेश करेगी. पार्टी सूत्रों की ओर से यह भी साफ किया गया कि बीएस येदुरप्पा ही स्वाभाविक नेता हैं.

सीनियर नेताओं की बैठकें चल रही हैं. कांग्रेस को भरोसा है कि इस्तीफा देने वाले विधायक वापस आ जाएंगे. कांग्रेस को विधायकों की घर वापसी का इंतजार है लेकिन बागी विधायकों का कहना है कि इस्तीफा लौटाने का सवाल ही नहीं है. इस उठापटक के बीच कांग्रेस ने सर्कुलर जारी कर सभी विधायकों को नौ जुलाई को हाजिर रहने का निर्देश दिया है. डर तो इस बात का भी है कि कहीं कोई और इस्तीफा ना दे दे.

इस्तीफा देने वाले कांग्रेस-जेडीएस के 10 विधायक इस वक्त मुंबई के एक होटल में डेरा जमाए बैठे हैं. इधर बीजेपी ने भी विधायकों की आज शाम पांच बजे बैठक बुलाई है. राज्यपाल के फैसले का इंतजार हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल 17 जुलाई तो बहुमत परीक्षण के लिए कह कहते हैं. 12 जुलाई से कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है.

लोकसभा में सुनाई दी कर्नाटक मुद्दे की गूंज कर्नाटक में चल रहे सियासी ड्रामे का मुद्दा लोकसभा में गूंजा है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''ये सरकार पूरी तरह से सरकार गिराने में लगी है. हमारे विधायकों को मुंबई ले गए. राज्यपाल के दफ्तर से निकलते ही प्लेन, होटल सब तैयार था. बिल्कुल साफ है ये पूर्व निर्धारित साजिश है. ये सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है.'' कांग्रेस की ओर से लगाए गए इस आरोप पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का कर्नाटक में चल रहे घटनाक्रम से कुछ भी लेना देना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget