एक्सप्लोरर

अब पीएम को कैसे NDA याद आया? जयराम रमेश बोले- पटना की बैठक के बाद बौखला गई है बीजेपी

NDA Meeting: 2024 की रणनीति बनाने को लेकर विपक्षी दल 18 जुलाई को बेंगलुरु में जुटान कर रहे हैं. इसी दिन पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है.

Congress On NDA Meeting: विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हो रही महाबैठक के बीच बीजेपी ने 18 जुलाई को एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलाई है. इस बैठक को 2024 के लिए एनडीए के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बैठक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी एकता से डरकर बीजेपी को एनडीए की याद आई है.

रमेश ने कहा, प्रधानमंत्री और बीजेपी बौखला गई है. पटना के मींटिग के बाद अब पीएम एनडीए में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि अब पीएम को एनडीए कैसे याद आ गया? अब पीएम एनडीए का कुनबा क्यों मजबूत कर रहे हैं?

18 जुलाई को होगी विपक्ष की बैठक- रमेश

बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयराम रमेश ने बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ये बैठक कल (18 जुलाई) सुबह होने वाली है. कुछ नेता आज नहीं आ रहे हैं. वे कल आएंगे. बैठक 11 बजे शुरु होगी और शाम 4 बजे सभी पार्टियों के नेता देश को संबोधित करेंगे लेकिन हमारी पटना के बैठक के बाद अचानक प्रधानमंत्री को एनडीए का ख्याल आया. एनडीए में एक नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ये विपक्षी पार्टियों की दूसरी बैठक है. 23 जून को हमने पहली बैठक पटना में की थी. दूसरी बैठक उसी की आगे की कड़ी है. वेणुगोपाल ने बताया, बेंगलुरु में हो रही बैठक में 26 राजनीतिक पार्टियां शामिल होंगी. बैठक से पहले आज सोमवार (17 जुलाई) को रात में सभी पार्टियों के लिए डिनर रखा गया है.

हमें देखकर घबरा गए हैं पीएम- मल्लिकार्जुन खरगे

एनडीए की बैठक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा, मुझे ताज्जुब है कि मोदी जी ने राज्यसभा में कहा था कि मैं सभी विपक्षियों पर अकेला भारी हूं. अगर वो सभी विपक्षियों पर अकेले भारी हैं तो वो 30 पार्टियों को क्यों एकत्रित कर रहे हैं. इसके साथ वो लोग उन 30 पार्टियों का नाम तो बताएं. हमारे साथ जो लोग हैं, वो हमेशा हमारे साथ रहे हैं. हमने संसद और संसद के बाहर भी मिलकर काम किया है. हम जो कर रहे हैं, उसे देखकर वो घबरा गए हैं.

यह भी पढ़ें

'मुसलमान हैं निशाना', यूसीसी पर ओवैसी का वार, बोले- देश में दो नहीं अगर तीन कानून हो तो भी ठीक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget