एक्सप्लोरर

UCC: 'मुसलमान हैं निशाना', यूसीसी पर ओवैसी का वार, बोले- देश में दो नहीं अगर तीन कानून हो तो भी ठीक

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने एक इंटरव्यू में यूसीसी का विरोध करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि ये मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए हैं.

Asaduddin Owaisi On UCC: देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा तेज है. पीएम मोदी के यूसीसी की वकालत करने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार इसे लाने की तैयारी कर रही है. वहीं, विरोध करने वाले ये कह रहे हैं कि अगले साल होने वाले चुनावों के लिए ये बीजेपी का चुनावी शिगूफा है. ऐसा कहने वालों में ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी प्रमुख हैं. वे लगातार यूसीसी का विरोध कर रहे हैं. ओवैसी इसे मुसलमानों के खिलाफ बता रहे हैं. 

टाइम्स नाउ नवभारत को दिए एक इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा, 21वें विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यूसीसी की जरूरत नहीं है और इसे क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बताया था. ओवैसी ने कहा समान नागरिक संहिता भारत के बहुलवाद को खत्म कर देगी. 

मुसलमानों को टारगेट करने के लिए- ओवैसी

मुसलमानों के खिलाफ वाले सवाल पर उन्होंने ये कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता खुलेआम मुसलमानों के खिलाफ इसे बोल रहे हैं, ऐसे में क्यों न कहा जाए कि ये मुसलमानों को टारगेट करने के लिए लाया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि इसका असर सिर्फ मुसलमानों नहीं बल्कि हिंदुओं पर भी पड़ेगा.

ओवैसी ने ये भी कहा कि देश में पहले से ही दो सिविल कानून हैं. ऐसे में ये नहीं कह सकते कि ऐसा नहीं हो सकता. उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम में अपवाद और हिंदू अविभाजित परिवार अधिनियम का जिक्र किया. साथ ही ये भी दावा किया कि सिंगापुर और इजरायल में मुसलमानों के लिए पर्सनल लॉ मौजूद हैं. ब्रिटेन में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में अलग-अलग आपराधिक कानून हैं और इंग्लैंड में इस्लामिक बैंकिंग वैध है.

बीजेपी को देश के बहुलवाद से नफरत- ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि भारत की खूबसूरती इसका बहुलवाद है और बीजेपी को इससे नफरत है. उन्होंने कहा कि इस देश के बहुलवाद को बनाए रखने के लिए दो नहीं, तीन सिविल कानून हों, तब भी ठीक है. एआईएमआईम नेता ने कहा कि भारत का सेक्युलरिज्म ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका के सेक्युलरिज्म से अलग है. अगर देश को अमेरिका की तरह बनाना चाहते हैं तो ये ठीक नहीं है, अगर आप भारत को फ्रांस की तरह करना चाहते हैं तो मैं इसका विरोध करूंगा.

पीएम के तुष्टीकरण वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान में कहा था कि तुष्टिकरण के चलते आज तक देश में अलग-अलग कानून चल रहे हैं. इसे लेकर पूछे गए सवाल पर हैदराबाद सांसद ने पलटवार किया और कहा कि असम के मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्वा सरमा) को नोबेल मिलना चाहिए, जिनका कम्युनल माइंडसेट कहता है कि टमाटर के दाम बढ़ गए तो मियां जिम्मेदार है.

यूसीसी को लेकर ओवैसी ने कहा कि इसके आने से धर्म परिवर्तन को लेकर बने निष्प्रभावी हो जाएगा. उन्होंने सरकारी आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि नरेद्र मोदी की नीतियों के चलते 1.80 लाख हजार मुसलमान उच्च शिक्षा से वंचित रह गए, जिनमें 50 फीसदी महिलाएं हैं.

यह भी पढ़ें

1.80 लाख मुसलमान उच्च शिक्षा से दूर क्यों? ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, कहा- देश सुपरपावर बन सकता है, लेकिन..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget