एक्सप्लोरर

Anti-Sikh Riot: 1984 के सिख दंगों के मामले में कांग्रेस के जगदीश टाइटलर पर CBI ने लगाया हत्या का आरोप, जानें चार्जशीट में किया किन बातों का जिक्र?

CBI Accused Jagdish Tytler: करीब चार दशक पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के विरोध में दिल्ली में सिख विरोधी दंगे (Anti Sikh Riots) हुए थे.

1984 Anti-Sikh Riot Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) पर दिल्ली में गुरुद्वारा पुल बंगश में सिखों की हत्या के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है. सीबीआई की चार्जशीट में उन्हें सिख दंगों के सिलसिले में हत्या का आरोप बताया है. 

सीबीआई की चार्जशीट में एक गवाह के हवाले से कहा गया है, "उसने कांग्रेस नेता को अपनी कार से बाहर निकलते और भीड़ को उकसाते हुए देखा था. टाइटलर ने भीड़ को सिखों को मारने के लिए उकसाया, जिसके परिणामस्वरूप भीड़ ने गुरुद्वारा पुल बंगश को आग लगा दी और 1 नवंबर 1984 को सिख समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी."

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चार्जशीट में गवाह की तरफ से यह भी कहा गया है कि उसने भीड़ को उसकी दुकान लूटते हुए देखा, लेकिन उसने जितनी जल्दी हो सके वापस लौटने का फैसला किया. वापस जाते समय, गुरुद्वारा पुल बंगश के पास मुख्य सड़क पर, उसने एक सफेद एम्बेसडर कार देखी, जिसमें से आरोपी जगदीश टाइटलर बाहर आ रहा था.  आरोपी जगदीश टाइटलर ने भीड़ को पहले सिखों को मारने और फिर लूटपाट करने के लिए उकसाया. 

CBI की चार्जशीट में क्या कुछ?

चार्जशीट में एक और गवाह का भी जिक्र है जिसने एक भीड़ को पेट्रोल कनस्तर, लाठियां, तलवारें और छड़ें ले जाते देखा था. गवाह के मुताबिक, जगदीश टाइटलर, जो उस समय संसद सदस्य थे, वह भी गुरुद्वारा पुल बंगश के सामने मौजूद थे. कांग्रेस नेता भीड़ को गुरुद्वारे पर हमला करने के लिए उकसा रहे थे."

वहीं, 2000 में जस्टिस नानावटी जांच आयोग के सामने दायर एक हलफनामे से एक अन्य गवाह के बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि उसने दिल्ली के टीबी अस्पताल गेट के पास खड़े लोगों के एक समूह को देखा, जहां एक कार आरोपी जगदीश टाइटलर को लेकर आई. वह यहां लोगों को डाटते हुए कह रहे थे कि उनके निर्देशों का पालन नहीं किया गया. 

हलफनामे में किन बातों का है जिक्र

इस हलफनामे के अनुसार, आरोपी जगदीश टाइटलर ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में सिखों की नाममात्र की हत्या हुई है. उन्होंने बड़े पैमाने पर सिखों की हत्या का वादा किया था और पूरी सुरक्षा मांगी थी, लेकिन "आपने मुझे धोखा दिया और मुझे निराश किया."

जांच के दौरान, इस बात के पर्याप्त सबूत सामने आए हैं कि आरोपी जगदीश उस गैरकानूनी सभा का हिस्सा था, जो 1 नवंबर, 1984 को गुरुद्वारा पुल बांगश के पास इकट्ठा हुई थी, जिसने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए भीड़ को सिखों को मारने के लिए उकसाया और भड़काया था. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस ने एक और चुनावी वादा किया पूरा, मल्लिकार्जुन खरगे ने की इस योजना की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget