एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का 'गायब' वाला पोस्टर शेयर करने पर भड़का कांग्रेस आलाकमान, नेताओं को दिया अल्टीमेटम, 'कोई बयान दिया तो...'

कांग्रेस ने अपने नेताओं, प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया इकाइयों को सख्त निर्देश दिए हैं. पार्टी ने सभी से कहा है कि वे केवल कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार ही प्रतिक्रिया दें.

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस ने पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर अपनी पार्टी की सार्वजनिक स्थिति स्पष्ट करते हुए सभी नेताओं, प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया इकाइयों को सख्त निर्देश जारी किए हैं.

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि पार्टी की ओर से जारी किसी भी प्रतिक्रिया, बयान या टिप्पणी को केवल 24 अप्रैल 2025 को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार ही प्रस्तुत किया जाए.

कांग्रेस की पार्टी नेताओं को जारी निर्देश इस प्रकार हैं:-

    • पार्टी की ओर से दी जाने वाली सभी प्रतिक्रियाएं- चाहे वे प्रेस के माध्यम से हों या सोशल मीडिया पर, CWC प्रस्ताव के अनुरूप ही होनी चाहिए.
    • कोई भी अनौपचारिक, निजी या पार्टी लाइन से इतर बयान गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आएगा.
    • इस प्रकार के उल्लंघन पर बिना किसी अपवाद के कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
    • अधिकृत वक्तव्यों की सीमा केवल CWC प्रस्ताव तक ही सीमित होगी.

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस प्रकार की संवेदनशील राष्ट्रीय घटनाओं पर एकजुट, गरिमामय और ज़िम्मेदार प्रतिक्रिया आवश्यक है. पार्टी ने अपने नेताओं से अपील की है कि वे इस कठिन समय में संयम, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का परिचय दें. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के हर नेता को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह केवल पार्टी की अधिकृत स्थिति को ही आगे बढ़ाए.

कांग्रेस ने क्यों लिया ये एक्शन?

पत्र में वेणुगोपाल ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी पहलगाम में हुए निंदनीय आतंकी हमले से गहरे शोक में है और इस दुखद घड़ी में राष्ट्र के साथ पूर्ण एकजुटता के साथ खड़ी है."  उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ऐसे कठिन समय में, जब हमारी सामूहिक संकल्पशक्ति की परीक्षा हो रही है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एकता, परिपक्वता और जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए जो उन मूल्यों को दर्शाए, जिनके आधार पर पार्टी ने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की है, चाहे पार्टी सरकार में रही हो या विपक्ष में.’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में 24 अप्रैल 2025 को हुई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पारित प्रस्ताव के माध्यम से पहलगाम हमले को लेकर पार्टी की ठोस और सर्वसम्मत स्थिति स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई है. उनका कहना है कि यह प्रस्ताव इस विषय पर पार्टी की सार्वजनिक अभिव्यक्ति का एकमात्र आधार होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

भारत-नेपाल बॉर्डर पर चला योगी का बुल्डोजर! संवेदनशील इलाकों के अवैध धार्मिक स्थलों, मदरसों पर एक्शन

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget