एक्सप्लोरर
राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा हैः योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कवर्धा में कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने, इस मार्ग में सबसे बड़ी बाधा कोई है तो कांग्रेस है. क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर बने.

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ का चुनावी समर का मैदान सज चुका है और यहां 12 नवंबर यानी सोमवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. पहले चरण की वोटिंग में यहां 18 सीटों पर वोटिंग होगी और इसके लिए आज चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रैली को संबोधित किया. यहां पर उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की. योगी आदित्यनाथ ने कवर्धा में कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने, इस मार्ग में सबसे बड़ी बाधा कोई है तो कांग्रेस है. क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर बने. जो कांग्रेस राम की नहीं हो सकती वो देश की क्या होगी, ऐसी पार्टी किसी काम की नहीं हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में आज योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इसके अलावा बीजेपी ने आज ही छत्तीसगढ़ के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) भी जारी किया. इसके तहत 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी वहीं 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी. मेधावी छात्राओं को यातायात में सुविधा के लिए निशुल्क स्कूटी दी जाएगी. जिला अस्पतालों को मल्टी स्पेशलिटी बनाया जाएगा. साथ ही अंबिकापुर और जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा. इसके अलावा कल कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ के लिए अपना मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी किया और इसके तहत कहा गया कि करीब 1 लाख लोगों से बात करके इसे बनाया गया है. राहुल गांधी ने इस घोषणापत्र को ऐतिहासिक बताया. छत्तीसगढ़: राहुल गांधी का निशाना, कहा- पीएम मोदी ने देश की तिजोरी की चाबी 15 लोगों को दीBhagwan Ram ka bhavya mandir Ayodhya mein bane iss marg mein sabse badi baadha koi hai,toh Congress hai,kyunki Congress nahi chahati ki Ayodhya mein Ram Mandir bane. Jo Congress Ram ki nahi ho sakti woh hamare bhi kisi kaam ki nahi ho sakti: UP CM in Chhattisgarh's Kawardha pic.twitter.com/t9stJemXrO
— ANI (@ANI) November 10, 2018
और पढ़ें
























