एक्सप्लोरर

कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का लोगो रिलीज, जयराम रमेश बोले- ये 100% राजनीतिक, बताएंगे सरकार की विफलता

Congress ने अपनी आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी दी है. ये अभियान जल्द ही शुरू होने वाला है. कांग्रेस का कहना है कि ये अभियान पूरी तरह से राजनीतिक होगा.

Congress Hath Se Hath Jodo Campaign: राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिम चरण में है. 30 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और यात्रा समाप्त होगी. इसी के साथ अब कांग्रेस अपने दूसरे अभियान को लॉन्च करने जा रही है. कांग्रेस ने शनिवार (21 जनवरी) को दिल्ली में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक 'चार्जशीट' जारी की.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है. भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दे उठाए. उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है."

'राहुल गांधी ने लाखों लोगों से बात की'

इस अभियान को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "इस ऐतिहासिक कार्यक्रम (भारत जोड़ो यात्रा) के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला. पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की. हम उनके दर्द को समझ सकते हैं जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं."

'मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है'

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा, "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' 26 जनवरी से शुरू होगा. भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा. आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है. जरूरत पड़ने पर संबंधित पीसीसी संबंधित राज्य सरकारों के खिलाफ चार्जशीट करेंगे."

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. कांग्रेस नेता चेतन चौहान ने कहा, "30 जनवरी को श्रीनगर के क्रिकेट स्टेडियम में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं. यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा. इसको लेकर लोगों में उत्साह है."

ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी को भारतीय राजनीति की समझ नहीं, लीडरशिप क्वालिटी को अपनाना नहीं चाहते', संपादक प्रदीप सिंह का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget