एक्सप्लोरर

बल्लभगढ़ छात्रा हत्याकांड से कांग्रेस का कोई संबंध नहीं, बीजेपी कर रही दुष्प्रचार: कुमारी शैलजा

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को दावा किया था कि मुख्य आरोपी का राज्य के कुछ कांग्रेस नेताओं से संबंध है जिसकी वजह से दबाव में आकर पीड़िता के परिवार ने पहले शिकायत वापस ले ली थी. वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बल्लभगढ़ छात्रा हत्याकांड में ‘कांग्रेस का संबध’ होने के बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया.

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बल्लभगढ़ छात्रा हत्याकांड में ‘कांग्रेस का संबध’ होने के बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए ‘दुष्प्रचार ’ कर रही है. शैलजा ने बृहस्पतिवार शाम को 21 वर्षीय पीड़िता निकिता के परिवार से मुलाकात की थी. पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जब शैलजा परिवार से मिलकर लौट रही थीं तब कुछ लोगों ने उनकी कार रोकी और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को भाजपा प्रायोजित करार दिया.

गृह मंत्री अनिल विज ने लगाया था आरोप

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को दावा किया था कि मुख्य आरोपी का राज्य के कुछ कांग्रेस नेताओं से संबंध है जिसकी वजह से दबाव में आकर पीड़िता के परिवार ने पहले शिकायत वापस ले ली थी.

अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही बीजेपी

पत्रकारों से बातचीत में शैलजा ने कहा कि कांग्रेस का आरोपी से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने सवाल किया, ‘‘ कौन यह कह रहा है? किस संबंध के बारे में वे बात कर रहे हैं? किस कांग्रेसी ने उसे (आरोपी) बचाने की कोशिश की?’’  बीजेपी पर निशाना साधते हुए शैलजा ने कहा, ‘‘वे दुष्प्रचार कर रहे हैं और कानून एवं व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. उस समय प्रशासन क्या कर रहा था जब दिन दहाड़े यह हत्या हुई.’’

राज्य सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर असफल

 एक सवाल का जवाब देते हुए शैलजा ने कहा, ‘‘इस तरह के अपराधों में धर्म, जाति और पार्टी नहीं होती. सरकार बताए कि क्या किसी कांग्रेस नेता ने कहा कि आरोपी को कठोर सजा नहीं दी जानी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अपराध दिन दहाड़े हुआ है. क्या यह नहीं दिखाता कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है? कानून का भय नहीं है. महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है. क्या यह संकेत नहीं देता कि सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर असफल हो चुकी है?’’

बाद में पीड़िता के पिता ने सभी नेताओं से बेटी की मौत पर किसी तरह की राजनीति नहीं करने की अपील की. इस बीच, फरीदाबाद पुलिस ने शैलजा की कार को रोकने का कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रयास करने की एक कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

ये भी पढ़ें

Sardar Patel Jayanti: पीएम मोदी ने पटेल को बताया एकता-अखंडता का अग्रदूत, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि

Covid Vaccine: जॉनसन एंड जॉनसन जल्द युवाओं में करेगी कोविड-19 वैक्सीन की टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget