एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'मामा' को चुनौती देंगे कांग्रेस के 'हनुमान'! जानें कौन हैं सीएम शिवराज के प्रतिद्वंदी विक्रम मस्ताल

MP Election 2023: कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से टेलीविजन अभिनेता विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है. वह इस साल जुलाई में पार्टी में शामिल हुए थे.

Madhya Pradesh Assembly Election: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार (15 अक्टूबर) को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी शामिल हैं. वह अपने गढ़ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे.

इसके अलावा लिस्ट में टेलीविजन अभिनेता विक्रम मस्ताल का नाम भी शामिल है. पार्टी ने उन्हें बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मैदान में उतारने का फैसला किया है.

रामायण में निभाई थी भगवान हनुमान की भूमिका
मस्ताल ने 2008 में आए आनंद सागर के टेलीविजन शो रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई थी. मस्ताल के अलावा शो में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जबकि देबिना बनर्जी देवी सीता के रूप में नजर आई थीं. मस्ताल इस साल जुलाई में सबसे पुराने सियासी दल में शामिल हुए. रामायण के अलावा मस्ताल ने फिल्म टॉप गियर (2022), वेब सीरीज बैटल ऑफ सारागढ़ी (2017) और आश्रम (2020) में भी अभिनय किया है. 

आदिपुरुष में हनुमान की भाषा की निंदा
मस्ताल ने हाल ही में फिल्म आदिपुरुष में हनुमान की भाषा की निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, उससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और उन्हें हटाया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, "आप क्या चाहते हैं कि दुनिया भारतीय संस्कृति को देखे? अगर हनुमानजी वास्तव में रामायण में ऐसे होते तो क्या हम मंदिर में जाकर पूजा करते? यह साफ है कि आपने इस फिल्म को पैसा कमाने के लिए बनाया. मैं ओम राउत और फिल्म के लेखक के खिलाफ हूं और उनको ये डायलॉग हटाने लेने चाहिए."

1 मुस्लिम और 19 महिलाओं को टिकट
कांग्रेस की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट में सामान्य वर्ग से 47, ओबीसी से 39, एसटी से 30, एससी से 22, एक मुस्लिम और 19 महिलाएं शामिल हैं. 65 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम उम्र के हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्हें राघौगढ़ सीट से मैदान में उतारा गया है.

बीजेपी पहले कर चुकी है उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
गौरतलब है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले ही 136 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. बीजेपी ने 9 अक्टूबर को जारी अपनी चौथी सूची में मुख्यमंत्री में शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया था. वह बुधनी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

बुधनी सीट चौहान का गढ़ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव को हराकर 58,000 से अधिक मतों के अंतर से सीट जीती थी. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें- Telangana election 2023: 2 BHK घर, 400 में सिलेंडर, 5 लाख का बीमा... BRS ने मैनिफेस्टो में लगाई 'तोहफों' की झड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget