एक्सप्लोरर

नोटबंदी: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में नाकाम रही कांग्रेस

नई दिल्ली: नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ हमले में ताकत दिखाने के लिए सोनिया गांधी ने सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है लेकिन एकजुटता दिखाने में कांग्रेस नाकाम हो गई है. अबतक की जानकारी के मुताबिक आज होने वाली बैठक में कांग्रेस का साथ देने के लिए सिर्फ ममता बनर्जी और लालू यादव पहुंचने वाले हैं, जबकि संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस की अगुवाई में कम से कम 14 दलों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया था.

कांग्रेस की अगुवाई में  विपक्ष के तमाम बड़े चेहरों ने संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की कोशिश की थी. कांग्रेस अब इस मुद्दे पर अकेली पड़ती जा रही है. नीतीश कुमार का जेडीयू, शरद पवार की एनसीपी सहित वामपंथी पार्टियां इस मुद्दे पर कांग्रेस से कन्नी काटती दिख रही हैं.

नोटबंदी के मुद्दे पर आज सोनिया गांधी ने दोपहर तीन बजे दिल्ली में बैठक बुलाई है लेकिन इस बैठक में पहुंच रहे हैं विपक्ष के केवल दो बड़े चेहरे-लालू यादव और ममता बनर्जी.

विपक्ष के बाकी दलों ने कांग्रेस के निमंत्रण को जो अस्वीकार किया है, उसकी दो बड़ी वजह है. पहला वो कांग्रेस की बैठक में शामिल होकर ये संदेश नहीं देना चाहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार लिया है. दूसरा, विपक्ष के कई दलों के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है. जैसे पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और ममता बनर्जी के बीच. यूपी में एसपी और बीएसपी के बीच. पंजाब में कांग्रेस और केजरीवाल के बीच.

जेडीयू इस बात से नाराज है कि नोटबंदी के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार को गद्दार कह दिया था.

लेफ्ट के बारे में खबर है कि वो इस बात से नाराज है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद सत्र के आखिरी दिन अकेले अपने नेताओं के साथ प्रधानमंत्री से मिलने चले गये थे. विपक्ष का ये बिखराव कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बन गया है क्योंकि बैठक सोनिया गांधी की पहल पर बुलाई गई है.

दूसरी तरफ सूत्रों से जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेता बैठक का बॉयकॉट करनेवाले विपक्षी दलों को मनाने में जुटे हैं. उनकी कोशिश है कि अगर विपक्ष के बड़े नेता खुद नहीं आते हैं तो वो कम के कम अपने प्रतिनिधि के तौर पर किसी नेता को बैठक में भेज दें ताकि नोटबंदी पर विपक्ष की एकता का दावा किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget