एक्सप्लोरर

DUSU चुनाव: कांग्रेस का आरोप- EVM में हुई धांधली, मतपत्रों से दोबारा कराए जाएं चुनाव

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, ऐसा क्यों होता है कि जब ईवीएम खराब होती है तो वो सिर्फ बीजेपी और एबीवीपी की मदद करती हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चुनाव फिर से मतपत्रों से कराएं जाएं. पार्टी ने यह भी कहा कि ईवीएम के साथ 'छेड़छाड़' के खिलाफ वह अदालत जाने के विकल्प पर भी गौर कर रही है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, 'ऐसा क्यों होता है कि जब ईवीएम खराब होती है तो वो सिर्फ बीजेपी और एबीवीपी की मदद करती हैं. वो कभी कांग्रेस और एनएसयूआई की मदद नहीं करती हैं.'

माकन ने कहा, ''मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने एक पत्र जारी कर कहा है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विश्वविद्यालय को कोई ईवीएम नहीं दी. यहां तो चुनाव आयोग की कोई बात नहीं थी. हम तो सिर्फ यह कह रहे हैं कि डीयू में मशीनों से छेड़छाड़ हुई है. इस पर तो डीयू को जवाब देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग जवाब दे रहा है.''

माकन ने दावा किया, ''मतदान वाले दिन 12 सितंबर को ईवीएम ठीक चलती रहीं और अगले दिन इनमें खराबी आ गई. पिछली बार भी हमें संयुक्त सचिव के पद पर हरा दिया गया. एनएसयूआई ने पारदर्शिता का आग्रह किया था, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई.'' उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि डूसू चुनाव फिर से मतपत्र से कराएं जाएं. आगे डुसू और अन्य सभी चुनाव भी मत पत्र से होने चाहिए. हम यह भी चाहते हैं कि कैमरे की निगरानी में मतगणना होनी चाहिए.

चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तेलंगाना में बनी स्क्रीनिंग कमेटी, नौ राज्यों के लिए सचिव भी नियुक्त

माकन ने कहा, हम अदालत जाने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा, पिछले साल चुनाव से पहले भी हमने कहा था कि चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए वीवीपैट लगाइए और सीसीटीवी लगाइए. लेकिन हमारी नहीं सुनी गई. पिछले साल हम तीन पद पर जीत गए थे, लेकिन घोषणा कर दी गई कि हम संयुक्त सचिव पद हार गए. हमने इसके खिलाफ पूरी कोशिश की, लेकिन हमारी नहीं सुनी गई.

कांग्रेस नेता ने कहा, इस बार हमने फिर से वीवीपैट और सीसीटीवी का आग्रह किया. लेकिन फिर वही हुआ. हमारे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को हरा दिया गया. इस बार के डूसू चुनाव में बीजेपी से जुड़ी एबीवीपी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर जीती है. एनएसयूआई के खाते में सचिव पद गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget