एक्सप्लोरर

कांग्रेस के फंड में आई गिरावट, दूर करने के लिए अपनाया क्राउड फंडिंग का रास्ता, जानिए क्या है दूसरी पार्टियों का हाल?

Congress Donation Campaign: डोनेट फॉर देश अभियान के तहत कांग्रेस को देशभर से 5 करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा का चंदा मिल चुका है. पार्टी को सबसे ज्यादा डोनेशन महाराष्ट्र से मिला है.

Congress Crowd Funding Campaign: महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर डोनेशन फॉर देश के अन्तर्गत पार्टी के लिए चंदा मांगा. एक समय था, जब कांग्रेस देश में सबसे अमीर पार्टी थी लेकिन 2014 में सत्ता जाने के बाद पार्टी के कोष में लगातार गिरावट देखी गई है. 

कांग्रेस की स्थापना को 138 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर आजादी के बाद 60 साल से ज्यादा समय तक सत्ता का आनंद लेने वाली कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' अभियान के तहत क्राउड फंडिंग शुरू की है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता से जुड़ने के लिए ऑनलाइन डोनेशन लेने का अभियान शुरू किया गया है. 

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस की 138वीं सालगिरह पर लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13 हजार 800 रुपये या इससे दस गुना अधिक राशि दान करने की अपील की है. कांग्रेस ने ऑनलाइन दान करने के तरीके पर एक वीडियो भी जारी किया.

कांग्रेस ने जुटाए 5 करोड़ 35 लाख रुपये
गौरतलब है कि 'डोनेट फॉर देश' अभियान के तहत कांग्रेस को 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक यानी 8 दिनों में देशभर से 5 करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा का चंदा मिल चुका है. कांग्रेस को सबसे ज्यादा चंदा महाराष्ट्र से मिला है. 

महाराष्ट्र से कांग्रेस को 82 लाख का चंदा मिला है और दूसरे नंबर पर राजस्थान से 57 लाख से ज्यादा का चंदा मिला है. उसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली से डोनेशन मिला है. वहीं, कर्नाटक और तेलंगाना से इस लिस्ट में छठे और सातवें नंबर पर हैं.

2014 के बाद सत्ता से दूर होने के कारण कांग्रेस के राजस्व में 29 फीसदी की कमी आई है. जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के पास विभिन्न विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी है.

2011 में सबसे अमीर पार्टी थी कांग्रेस
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2007 से 2011 के बीच कांग्रेस 1495 करोड़ 35 लाख रुपए के साथ देश की सबसे अमीर पार्टी थी, जबकि बीजेपी 769 करोड़ 81 लाख रुपए के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी. बीजेपी जो बेहद कमजोर थी. उसे प्रमोद महाजन की पहल पर कॉर्पोरेट टच मिल गया और जब पार्टी सत्ता में आई तो उसकी संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई. सिर्फ कांग्रेस-बीजेपी ही नहीं, बल्कि एडीआर ने अन्य पार्टियों के आंकड़े भी जारी किए.

2021-22 में किस पार्टी के पास कितना फंड?
आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में कांग्रेस के पास कुल 805 करोड़ 68 लाख रुपये की संपत्ति थी, जबकि बीजेपी के संपत्ति 6046 करोड़ 81 लाख रुपये पहुंच गई. एडीआर के 2021-22 के आंकड़ों के मुताबिक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पास 735 करोड़ 80 लाख, समाजवादी पार्टी के पास 568 करोड़ 40 लाख, तृणमूल कांग्रेस के पास 458 करोड़ 10 लाख, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास 74 करोड़ 53 लाख की संपत्ति थी. ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, मायावती की बहुजन समाज पार्टी एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसकी संपत्ति में गिरावट आई है. 

कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले 'डोनेट फॉर देश' के जरिए पार्टी के लिए फंड जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है. जहां एक तरफ कांग्रेस देश के लिए चंदा मांग रही है, वहीं बीजेपी ने इसकी आलोचना की है. भगवा पार्टी का कहना है कि कांग्रेस देश के लिए नहीं बल्कि वंशवाद के लिए चंदा मांग रही है. 

यह भी पढ़ें- प्याज के निर्यात पर लगी रोक के साइड इफेक्ट! फसल बेचने के लिए किसान ने जेब से दिए पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget