एक्सप्लोरर

बीजेपी ने लिया माल्या की गिरफ्तारी का 'क्रेडिट', जमानत मिलने पर कांग्रेस ने साधा निशाना

नई दिल्ली: बैंकों से 9000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर लंदन भागे विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी और कुछ देर बाद ही जमानत मिल गई. माल्या की गिरफ्तारी के मामले में सरकार और बीजेपी इस बात का क्रेडिट लेने में लग गई तो वहीं जल्द ही माल्या को जमानत मिलने पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया.

माल्या की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने कहा कि ये पब्लिक के संसाधनों की हेराफेरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ यह मोदी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है, तो वहीं इस बात का जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है.

यह भी पढ़ें: लंदन ही क्यों भागते हैं विजय माल्या जैसे लोग, जानेंगे इसकी वजह तो हैरान रह जाएंगे !

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘निश्चित तौर पर भारत में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है. गरीबों और मध्य वर्ग को लूटने वालों को वो लौटाना पड़ेगा जो उन्होंने लूटा है.’’

ये बात मोदी ने अपने एक फॉलोवर के ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने लिखा था कि ‘‘भ्रष्टाचार न सिर्फ मेहनत से कमाए गए हमारे पैसे छीन लेता है बल्कि हमारी गरिमा भी ले लेता है.’’

वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा, ‘‘अब हम तथ्यों का आकलन कर रहे हैं कि हम उसे देश कैसे ला सकते हैं और उसके खिलाफ न्यायिक कार्यवाही कैसे शुरू कर सकते हैं .’’

बीजेपी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि यह सरकार के अथक प्रयास और कालाधन जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जायेगा .

आपको बता दें कि विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार किया गया था और कुछ घंटे बाद उन्हें जमानत दे दी गईृ. माल्या को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन में शराब कारोबारी विजय माल्या की गिरफ्तारी के मुद्दे पर भारत के लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं.

पार्टी ने मोदी से कहा कि वह माल्या को हिरासत में लेने और उनसे कर्ज वसूल करने की समयसीमा तय करें . पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘अजीब बात है कि उन्हें हिरासत में लिया गया और तुरंत छोड़ भी दिया गया, यह कैसा प्रत्यर्पण है? उन्हें एक घंटे तक हिरासत में रखा जाता है और सम्मान के साथ जमानत दे दी जाती है.’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘माल्या को वापस लाने और उससे 9,091 करोड़ रुपए जनता का धन वसूलने में क्या एक दर्जन साल, 15 साल, 30 साल लगेंगे या हमारा जीवन ही बीत जाएगा? भारत के लोगों की आंखों में धूल झोंकने की बजाय यह ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब बीजेपी और मोदी जी को देना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
Live:इंडिया गेट जा रहे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात
Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget