एक्सप्लोरर

'सलाह लेने सरदार पटेल के घर जाते थे जवाहर लाल नेहरू', CWC की बैठक में बोले खरगे, RSS पर लगाए गंभीर आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सरदार पटेल के योगदान को याद किया और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं.

Congress CWC Meeting: अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया. साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा राजनीति पर चिंता भी जताई.

खरगे ने कहा, “सरदार पटेल का नजरिया पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष था. वे मानते थे कि पूरा भारत उनका गांव है और सभी धर्मों के लोग उनके अपने हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई और कराची अधिवेशन में पार्टी के अध्यक्ष भी बने थे. खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश को सांप्रदायिकता के जरिए बांटने की कोशिश हो रही है ताकि असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके. उन्होंने कहा कि कुछ गिने-चुने लोग देश के संसाधनों पर कब्जा कर शासन को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं.

सरदार पटेल और पंडित नेहरू के संबंधों पर कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरदार पटेल और पंडित नेहरू के संबंधों पर कहा, "सरदार पटेल जी का मानना था कि महात्मा गांधी उनको उसी तरह का प्यार देते हैं जैसे उन्हें अपने पिता से मिलता और गांधी जी भी सरदार पटेल को अपने बेटे की तरह मानते थे." उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल और नेहरू जी के बीच गहरे और मधुर संबंध थे, और दोनों ने मिलकर देश की सेवा की. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गांधी जी से जुड़े संस्थानों पर कब्जा कर उन्हें उनके वैचारिक विरोधियों को सौंप रही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यों से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करें और देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाएं. 

"संगठन के बिना संख्या बल बेकार"

संगठन के बिना संख्या बल बेकार है. बिना संगठन के संख्या बल असली बल नहीं है. सूत के धागे अलग-अलग रहते हैं तो अलग बात होती है पर जब वे बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं तो कपड़े का स्वरूप धारण कर लेते हैं. तब उसकी मजबूती, सुंदरता और उपयोगिता अद्भुत हो जाती है.” उन्होंने आगे कहा कि कल कांग्रेस के अधिवेशन में बहुत सी बातें कहने और सुनने का मौका मिलेगा. पार्टी के समक्ष चुनौतियों पर बातें करेंगे और भविष्य की राह भी निकालेंगे. 

ये भी पढ़ें-

गवर्नर की पावर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु के CM स्टालिन बोले- सरकार के लिए बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget