एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के इस्तीफा वापस न लेने पर किसी और को कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है कांग्रेस-सूत्र

एबीपी न्यूज को कांग्रेस के उच्च सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो पार्टी एक कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी खबर है. एबीपी न्यूज को कांग्रेस के उच्च सूत्रों से जानकारी मिली है कि राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे. इस वजह से कांग्रेस पार्टी के अंदरखाने राहुल गांधी के विकल्प पर तेजी से विचार हो रहा है. कांग्रेस एक कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है. बड़ी बात ये है कि ये बदलाव संसद सत्र शुरू होने से पहले हो सकते हैं.

राहुल गांधी की जगह कांग्रेस की कमान कौन संभालेगा? इस सवाल का जवाब जल्द मिलने वाला है. राहुल केरल के वायनाड के तीन दिन के दौरे से रविवार को लौटेंगे. इसके फौरन बाद कांग्रेस में बदलाव का फैसला लिया जा सकता है. ये बातें कांग्रेस के एक उच्च सूत्र ने एबीपी न्यूज को दी है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस लेने को बिल्कुल तैयार नहीं है. इस वजह से कांग्रेस में विकल्प पर विचार हो रहा है. कांग्रेस पार्टी एक कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है. इसके अलावा एक विकल्प ये है कि नेताओं का एक समूह बना दिया जाए जो फैसले ले.

कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर जिन नेताओं की संभावना जताई जा रही है उनमें पिछली यानी 16वीं लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता रहे पार्टी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर युवा महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया तक का नाम है. सूत्रों के मुताबिक 17 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर फैसला लिया जा सकता है. हालांकि पार्टी आधिकारिक तौर पर इन बातों को कयास बता रही है.

सूत्र ये भी बता रहे हैं कि राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता का पद ले सकते हैं. बहरहाल कांग्रेस पार्टी के नेता सार्वजनिक रूप से अंदरखाने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने की वकालत कर रहे हैं. हालांकि हर कोई ये जरूर चाहता है कि फैसला जो भी हो, जल्द हो.

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से तमाम राज्यों में कांगेस पार्टी गुटबाजी से जूझ रही है. तेलंगाना में उसके दो तिहाई विधायक टीआरएस में शामिल हो गए. आने वाले दिनों में महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा जैसे राज्यों में चुनाव हैं जहां कांग्रेस की स्थिति पहले से भी कमजोर लग रही है. जाहिर है कांग्रेस के लिए और नए नेतृत्व के लिए आने वाले दिन बेहद चुनौती भरे हैं.

भारत की पहली स्पेस-वॉर एक्सरसाइज 'इंटस्पेसएक्स' जुलाई में, नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी करेगी आयोजित

केरल के गुरुवायुर मंदिर में पूजा करने के बाद सभा में पीएम मोदी बोले- वाराणसी जितना प्रिय है केरल तेलंगाना में विपक्ष का दर्जा AIMIM को मिले, कांग्रेस से ज्यादा सीटें हैं- असदुद्दीन ओवैसी इंतजार खत्म: केरल में मानसून ने दी दस्तक, हो रही है भारी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget